फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Health Alert : Plasmodium Oval A New Genus Of Malaria Detected In Kerala, Soldier Returned From Sudan

अब केरल में मिली मलेरिया की नई प्रजाति, सूडान से लौटे सैनिक का हो रहा इलाज

Thu, 10 Dec 2020 11:20 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: योगेश साहू Updated Thu, 10 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Health Alert : Plasmodium Oval A New Genus Of Malaria Detected In Kerala, Soldier Returned From Sudan
Malaria

कोरोना वायरस से प्रभावित केरल में अब मलेरिया से जुड़ी एक नई तरह की बीमारी सामने आई है। यहां के कन्नूर में सूडान से लौटे एक सैनिक का इलाज किया जा रहा है। यह नई बीमारी इलाज के दौरान ही सैनिक के शरीर में मिली है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने गुरुवार को खुद इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केरल में मलेरिया की एक नई प्रजाति प्लाजमोडियम ओवल पाई गई है। कन्नूर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक सैनिक के शरीर में ये मिली है। यह जवान कुछ समय पहले ही उत्तरी अफ्रीका के देश सूडान से लौटा था। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज देकर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

 

आंध्रप्रदेश: 13 नए मामले सामने आए

बता दें कि इससे पहले देश के दक्षिणी इलाके के राज्य आंध्रप्रदेश के इलुरु में भी हाल ही में एक रहस्यमयी बीमारी होने की बात सामने आई थी। हालांकि जांच के बाद संदूषित पानी को इस बीमारी की वजह बताया गया था। इस बीमारी से अब तक दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 600 से अधिक लोग बीमार है। 

वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, आंध्रप्रदेश में बुधवार आधीरात से रहस्यमय बीमारी के 13 नए मामले सामने आए हैं, जो इस बीमारी के घटने के संकेत हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को कुल मामले 609 तक पहुंच गए थे। उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) एकेके श्रीनिवास ने विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) में मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि इलुरु के जिला मुख्यालय अस्पताल में 32 लोगों और विजयवाड़ा में 21 लोगों का उपचार चल रहा है।

अब तक 553 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वैसे तो विजयवाड़ा के जीजीएच दो मरीजों की मौत हो गई, लेकिन उसकी वजह रहस्यमय बीमारी होने से इनकार किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला मरीज को कोविड-19 संक्रमण था, जबकि दूसरे पुरुष मरीज की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। उन्होंने कहा कि हमने पाया है कि इलुरु से विजयवाड़ा लाए गए कुछ मरीजों में अन्य बीमारियां हैं। उनका उपयुक्त इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed