फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल को रखना बीमारियों से मुक्त तो गांठ बांध लें ये चार बातें

Wed, 21 Aug 2019 05:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 21 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
four things to keep in mind and practice daily for healthy heart

तनाव, हर वक्त थकान और अनिद्रा अस्वस्थ होने के कई ऐसे कारण हैं जो आपको स्वस्थ्य जीवन जीने से रोकते हैं। जिसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है और हृदय रोग की संभावनाएं दोगुनी हो जाती हैं। ये मामले सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों में भी पाए गए हैं। आपकी जीवनशैली में अच्छे बदलाव बेहद आवश्यक हैं। आगे की स्लाइड में उन उपाय के बारे में जानें जो हृदय रोग की संभावना को कम करते हैं और स्वस्थ्य जीवन की ओर बढ़ाते हैं।  

four things to keep in mind and practice daily for healthy heart
रोजाना करें योग
स्वस्थ्य संबंधी समस्या कोई भी हो समाधान में शारीरिक गतिविधि की सलाह जरूर दी जाती है। इसके लिए किसी महंगे जिम जाने की जरुरत नहीं है। घर पर योग कर सकते हैं और सुबह शाम टहलने से भी आप कई रोगों को खुद से दूर रख सकते हैं। अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, दिल को हेल्दी रखने के लिए हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए। 
 
four things to keep in mind and practice daily for healthy heart
धूम्रपान जानलेवा 
धूम्रपान के विषय में जानकारी होने के बावजूद लोग इसका प्रयोग करते हैं, जिसका मतलब है आप खुद अपने स्वास्थ्य से खेल रहे हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल मेडिसिन में पब्लिश एक अध्ययन के अनुसार, अगर आप धूम्रपान करने वालों के साथ रहते हैं तो हृदय रोग होने की संभावना 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
four things to keep in mind and practice daily for healthy heart
फैमिली ट्री को समझें
वर्ल्ड हार्ट फेडेरेशन के अनुसार अगर पुरुष संबंधी (पिता या भाई) में से किसी को 55 साल की उम्र से पहले हार्ट अटैक आया है या फिर महिला संबंधी (मां या बहन) में से किसी को 65 साल की उम्र से पहले हार्ट अटैक आया है, तो आपको हृदय रोग होने का खतरा बहुत अधिक होता है। अपने परिवार के स्वास्थ्य इतिहास के विषय में जानकारी रखना जरुरी है ताकि आप सावधान रहें। 
विज्ञापन
four things to keep in mind and practice daily for healthy heart
तनाव लेना हानिकारक
जीवन में तनाव आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। वो अलग बात है कि जिंदगी में कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसके विषय में हम अधिक चिंता करने लगते हैं और सोचते हैं लेकिन सामान्य जीवन जीने की कोशिश करें। तनाव सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण नहीं बनता है लेकिन अचानक अत्यधिक तनाव कभी-कभी कार्डियोमियोपैथी (ब्रोकेन हार्ट सिंड्रोम) का कारण बन सकता है, जो हार्ट अटैक के बहुत करीब होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed