{"_id":"43d4e108-5a56-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"exercises-that-make-kids-taller","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की लंबाई बढ़ाएंगे ये वर्कआउट्स","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
बच्चों की लंबाई बढ़ाएंगे ये वर्कआउट्स
नई दिल्ली/इमटरनेट डेस्क
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप इस बात से परेशान रहते हैं कि आपके बच्चे का कद बढ़ता ही नहीं? कई बार अभिभावक यह सोचकर खुद को तसल्ली दे लेते हैं कि चूंकि माता-पिता का कद कम है इसलिए बच्चे का कद तो कम ही रहेगा लेकिन सच यह है कि अगर सही डाइट, एक्सरसाइज और सही पॉश्चयर की आदत बच्चे में शुरू से ही डाली जाए तो उसका कद उसकी उम्र के हिसाब से तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
16 से 18 वर्ष की आयु के बाद अक्सर बच्चों के शरीर में कार्टिलेज फैलने के बजाय जमा होने लगता है जिससे हड्डियों का विकास थम जाता है। ऐसे में कम उम्र से ही अगर बच्चों को ये वर्कआउट्स कराएं जाएं तो उनका कद लंबा होगा।
विज्ञापन
स्ट्रेचिंग है सबसे आसान उपाय
स्ट्रेचिंग बच्चों के लिए मजेदार भी है और इससे रीढ़ की हड्डी को बल व मांसपेशियों को विस्तार मिलता है। लंबे कद के लिए यह सबसे आसान वर्कआउट है। बच्चों को स्ट्रेचिंग के शुरुआती वर्कआउट्स का अभ्यास करवाएं। इसके लिए सबसे पहले दीवार पर एक प्लेन चार्ट चिपकाएं। बच्चे को सीधा दीवार की ओर मुंह करके खड़ा करें और उसके कद को चार्ट पर मार्क करें।
विज्ञापन
अब उसको हाथ ऊपर करके खुद को ऊपर की ओर जितना हो सके खींचने को कहें। सिर्फ पैर के अंगूठों पर शरीर का सारा भार होना चाहिए। फिर उसकी हाथ के छोर को चार्ट पर मार्क करें। रोजाना बच्चे से यह स्ट्रेचिंग करवाएं और साथ-साथ उसकी हाइट व स्ट्रेचिंग की क्षमता में होने वाली वृद्धि चेक करते रहें।
योगासनों से होगा लाभ
योगासन भी कद लंबा करने के लिए प्रभावी उपाय हैं। सूर्य नमस्कार और अधोमुख श्वानासन बच्चों का कद बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त योगासन हैं। आसन से पहले बच्चों से श्वास संबंधी क्रियाएं करवाएं जिससे आसन के दौरान होने वाले खिंचाव से उन्हें दिक्कत न हो।
लटकने वाली एक्सरसाइज कराएं
अक्सर बच्चे झूले पर खेलना बहुत पसंद करते हैं। कुछ झूले ऐसे होते हैं जिन्हें पकड़कर वे लटकना पसंद भी करते हैं और इससे उनकी एक्सरसाइज भी होती है। प्रतिदिन 10 मिनट इस एक्सरसाइज से बच्चों का कद जल्दी बढ़ता है और वे फुर्तीले रहते हैं।
खेलकूद में बढ़ाएं रुचि
बच्चों को कंप्यूटर पर गेम खेलने के बजाय बाहर बास्केटबॉल, बैडमिंटन व टेनिस जैसे खेल खेलने के प्रोत्साहित करें। इससे उनकी मांसपेशियां प्राकृतिक तरीके से मजबूत होती हैं और उनका लंबाई बढ़ती है। इनके अलावा, दौड़, स्विमिंग और साइकिलिंग भी उनके लिए अच्छे वर्कआउट्स हैं।
एक्सरसाइज के साथ-साथ बच्चों को पूरी व पोषक डाइट देना भी बहुत जरूरी है जिससे उनका कद अच्छी तरह बढ़े और उनके विकास में कोई बाधा न हो। अच्छे कद के लिए विटामिन्स और मिनिरल्स के साथ-साथ अमीनो एसिड से युक्त डाइट बच्चों को दें।