कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही इससे बचाव के तरीकों पर भी खूब चर्चा होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से यह कहा जा रहा है कि विटामिन डी कोरोना से बचाव करने में सक्षम है। हम आपको बता रहे हैं कि क्या वाकई में विटामिन डी कोविड-19 से लड़ने में हमारी मदद कर सकता है। सबसे पहले आपको बता दें कि शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम विटामिन डी ही करता है। हमारे शरीर को विटामिन डी सूर्य की किरणों से मिलता है और इसकी दवाएं भी आती हैं। विटामिन डी वसा में घुलनशील होता है और सफेद रक्त कोशिकाओं की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है, जिससे वे बहुत अधिक सूजन वाले साइटोकिन्स को रिलीज होने से रोकते हैं। साइटोकिन्स की अधिकता से साइटोकिन स्टॉर्म हो सकता है, जो एक तीव्र प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया है जो शरीर में वायरस के साथ-साथ अपनी कोशिकाओं और ऊतकों को भी नष्ट कर देता है।
{"_id":"5eccdba98ebc3e90532907db","slug":"does-vitamin-d-protect-against-coronavirus-infection-immunity-increasing-sources","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या विटामिन-डी कोरोना से बचाता है? जानिए किस विटामिन से बढ़ेगी आपकी इम्यूनिटी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या विटामिन-डी कोरोना से बचाता है? जानिए किस विटामिन से बढ़ेगी आपकी इम्यूनिटी
Tue, 26 May 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 26 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
विटामिन डी कोरोना से बचाव करने में सक्षम है!
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमेह वाले लोगों में विटामिन डी की कमी होती है
- फोटो : फाइल फोटो
सबसे अधिक नुकसान किसे?
- एक रिपोर्ट के अनुसार बूढ़े और काले रंग के लोगों में विटामिन डी की कमी होती है।
- एक शोध में पाया गया कि मधुमेह वाले लोगों में विटामिन डी की कमी 63%, पूर्व-मधुमेह वाले लोगों में 58% और मोटे लोगों में 80% तक होती है।
- ऐसे लोगों को जिनको ये समस्याएं हैं उन्हें इस समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है
- फोटो : social media
शरीर को जरूरी मात्रा में नहीं मिल रही है विटामिन डी
- इस समय लोग अपने घरों में बंद हैं जिस वजह से उनके शरीर को जरूरी मात्रा में सूर्य की किरणों से विटामिन भी नहीं मिल पा रही है, जिस वजह से विटामिन डी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
क्या कहती है रिपोर्ट
- एक रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों में विटामिन डी की कमी है उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण आसानी से हो सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में कोरोना के मामले अधिक हुए क्योंकि वहां के लोगों में विटामिन डी की कमी होती है।
- खासकर सबसे ज्यादा मामले इटली और स्पेन से सामने आए जहां के लोगों में विटामिन डी औसतन बहुत कम पाया जाता है। नॅार्थ यूरोप से अधिक मामले नहीं आए क्योंकि वहां के लोग विटामिन डी की खुराक लेते हैं।
विज्ञापन
विटामिन डी
- फोटो : PIXABAY
विटामिन डी की दवाओं से इम्यूनिटी
- जिन लोगों में विटामिन डी की कमी है उन्हें शरीर मे विटामिन डी को पूर्ति करने के लिए जरूरी दवाओं का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।