फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   do stretch and be flexible

स्ट्रेच करें, लचीला बनें

Mon, 20 Aug 2012 04:00 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2012 04:00 PM IST
विज्ञापन
do stretch and be flexible

किसी भी व्यायाम की शुरुआत में स्ट्रेच (खींचतान) करने से आपको सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। लेकिन व्यायाम के दौरान यही स्ट्रेचिंग आपके शरीर को लचीला व फुर्तीला बनाती है। व्यायाम के दौरान धीरे-धीरे शरीर को स्ट्रेच करने से जहां व्यायाम करने की क्षमता बढ़ती है वहीं उसके लाभ भी तुरंत नजर आने लगते हैं।

विज्ञापन


स्ट्रेचिंग के लिए यह भी जरूरी है कि आप व्यायाम के किस स्तर पर खुद को कितना स्ट्रेच करते हैं। खासतौर पर व्यायाम के पहले वार्म अप के लिए स्ट्रेचिंग की सलाह अधिकतर फिटनेस ट्रेनर देते हैं।
विज्ञापन


क्यों जरूरी है स्ट्रेचिंग
  • शरीर को नियमित रूप से स्ट्रेच करने से जहां आपकी क्षमता बढ़ेगी वहीं व्यायाम के दौरान किसी चोट के लगने का रिस्क भी कम होगा।
  • स्ट्रेचिंग मांसपेशियों के तनाव को कम करती है और आपकी मुद्रा यानी पॉश्चर को बेहतर करती है।
  • स्ट्रेचिंग की मदद से कमर के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  • इससे शरीर की कोशिकाओं में खून व पोषक तत्व बिना किसी अवरोध के पहुंचते हैं।
  • शरीर के संतुलन को बनाने में भी यह मददगार है।
  • इससे तनाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रेचिंग का सही तरीका
  • स्ट्रेचिंग का सबसे सही समय तब है जब आपकी मांसपेशियां अधिक जकड़ी न हों। व्यायाम के पहले स्ट्रेचिंग जरूर करें लेकिन इसके पहले थोड़ा वार्म अप करें जिससे मांसपेशियों को नुकसान न हो।
  • एक जगह पर स्ट्रेचिंग करते वक्त उछले नहीं। एक आरामदयक मुद्रा अपनाएं और आराम से मांसपेशियों को खुला छोड़कर खींचे। इसके लिए ज्यादा जोर लगाने की आवश्यकता नहीं।
  • 15 से 30 मिनट तक मांसपेशियों को खींचकर उसी अवस्था में रहें और फिर आराम से छोड़ दें।
  • व्यायाम के बीच में भी ब्रेक के लिए शरीर को स्ट्रेच कर सकते हैं।
  • शरीर को स्ट्रेच करने के लिए योग का भी सहारा ले सकते हैं जिससे आपका शरीर और लचीला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed