फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: इस शख्स पर होगा कोरोना के वैक्सीन का मानव परीक्षण, जानें क्या है प्रक्रिया?

Wed, 08 Jul 2020 09:44 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine human trial Bengal teacher chiranjit dhibar to go for vaccine trial in Odisha
इस शख्स पर होना है कोरोना का मानव परीक्षण (गोले में) - फोटो : Social media/chiranjit dhibar

भारत में 15 अगस्त को कोरोना वायरस के वैक्सीन को लॉन्च किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी मिलकर बना रही हैं। हालांकि अभी इसका क्लीनिकल ट्रायल यानी मानव परीक्षण होना है। इसके लिए देशभर के 12 संस्थानों को चुना गया है। मानव परीक्षण के क्रम में जिन लोगों पर ट्रायल होना है, उनमें से एक हैं चिरंजीत धीबर, जिन्होंने खुद कोरोना वायरस के वैक्सीन के परीक्षण की सहमति दी है। हाल ही में उनके पास फोन आया था और उन्हें सूचना दी गई कि उन्हें परीक्षण के लिए चुना गया है। उनका परीक्षण आईसीएमआर के भुवनेश्वर केंद्र पर किया जाना तय हुआ है, लेकिन अभी तक उन्हें इसकी तारीख नहीं बताई गई है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं चिरंजीत धीबर और इस वैक्सीन के मानव परीक्षण की प्रक्रिया क्या है? 

Coronavirus Vaccine human trial Bengal teacher chiranjit dhibar to go for vaccine trial in Odisha
चिरंजीत धीबर - फोटो : Facebook/Chiranjit dhibar

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिरंजीत पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक स्कूल में शिक्षक हैं। साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा, 'इसने मुझे तुरंत महसूस कराया कि देश के लिए कुछ करने का मौका है। यह खतरनाक बीमारी पूरे देश में फैल रही है और मुझे अब इसे खत्म करने में योगदान करने का मौका मिला है।' हालांकि शुरुआत में उन्हें अपने माता-पिता से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें इसके लिए मना लिया था। उनके पिता तुषार कुमार ने कहा, 'हमारे मन में हमेशा एक डर बना रहता है, क्योंकि हमने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया। हमें उम्मीद है कि मानव परीक्षण सफल होगा और कोरोना का टीका (वैक्सीन) जल्दी से मिल जाएगा।' 

Coronavirus Vaccine human trial Bengal teacher chiranjit dhibar to go for vaccine trial in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस ह्यूमन क्लीनिल ट्रायल (मानव परीक्षण) की सबसे खास बात ये है कि दवा के परीक्षण के लिए सिर्फ उन्ही लोगों को चुना जाएगा या चुना गया है, जो अपनी मर्जी से आगे आए हैं। उन्हें इसके बारे में सबकुछ पहले ही बता दिया जाएगा और उनकी सहमति के बाद ही उन्हें परीक्षण में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine human trial Bengal teacher chiranjit dhibar to go for vaccine trial in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कैसे होगा मानव परीक्षण? 

बीबीसी के मुताबिक, मानव परीक्षण की प्रक्रिया के लिए नागपुर स्थित गिल्लुर्कर मल्टी-स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर चंद्रशेखर गिल्लुरकर को चुना गया है। उनका कहना है कि पहले चरण और दूसरे चरण के परीक्षण के लिए 100 लोगों को चुना जाएगा। शुरुआत में उन लोगों को वैक्सीन देने के बाद यह जांच की जाएगी कि उनलोगों पर उसका कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine human trial Bengal teacher chiranjit dhibar to go for vaccine trial in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

डॉ. गिल्लुरकर ने बताया कि दूसरे चरण में लोगों को 14वें दिन वैक्सीन दिया जाएगा, यह देखने के लिए कि उन लोगों में कोई एंटीबॉडिज बन रही है या नहीं। साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता की भी जांच की जाएगी। फिर 28वें और 50वें दिन दोबारा उनकी जांच होगी। डॉ. गिल्लुरकर के मुताबिक, वैक्सीन दिए जाने से पहले और बाद में उन लोगों का कई तरह का टेस्ट भी किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed