फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अमिताभ बच्चन ने बताया, किन छह तरह के लोगों से है दूरी बनाना जरूरी

Fri, 17 Jul 2020 12:39 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips by amitabh bachchan says keep social distancing from these 6 kind of people
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से से बचना बड़ा ही मुश्किल है। यह बीमारी बड़ा या छोटा, अमीर या गरीब देखकर नहीं आती। ये तो बस जिसने भी थोड़ी सी असावधानी बरती, उसे तुरंत जकड़ लेती है। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। हाल ही में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद से वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें चाहने वाले भी उनके लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्दी से स्वस्थ हो जाएं। अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि किन छह प्रकार के लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे तो आप सुखी रहेंगे, खुश रहेंगे। 

Coronavirus prevention tips by amitabh bachchan says keep social distancing from these 6 kind of people
अमिताभ बच्चन का बंगला - फोटो : Social media

किन छह तरह के लोगों से दूरी बनानी है, यह जानने से पहले आपको ये बता दें कि मुंबई स्थित अमिताभ बच्चन के चारों बंगलों जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा को बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने सील कर दिया है। इन बंगलों के बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड भी बीएमसी ने लगा दिया है ताकि लोग उनसे दूर रहें, जिससे लोग कोरोना से संक्रमित न हो पाएं। 

Coronavirus prevention tips by amitabh bachchan says keep social distancing from these 6 kind of people
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा उनके परिवार में उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि पत्नी जया बच्चन का टेस्ट निगेटिव निकला है। फिलहाल अभिषेक बच्चन भी नानावती अस्पताल में ही भर्ती हैं जबकि ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips by amitabh bachchan says keep social distancing from these 6 kind of people
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ के सदस्यों का स्वैब टेस्ट यानी कोरोना टेस्ट हुआ है। हालांकि सभी की रिपोर्ट्स निगेटिव हैं। अब आइए जान लेते हैं कि अमिताभ बच्चन ने किन छह तरह के लोगों से दूरी बनाने को कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहले संस्कृत में लिखा है, 'ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।' और फिर इसका मतलब बताया है कि, 'सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।' 

View this post on Instagram

*ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।* *परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।* *अर्थात-* सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए। They that express jealousy always towards others, they who ever dislike all others, they that remain dissatisfied, angered , they that are always and ever doubting .. and those who live off others .. these 6 kinds of individuals shall remain ever filled with sadness .. whenever possible we need to save ourselves from such trend setters ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
Coronavirus prevention tips by amitabh bachchan says keep social distancing from these 6 kind of people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस समय देश में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह 10 लाख के पार हो गया है। हालांकि सक्रिय मामलों की संख्या 3,42,473 ही है। पिछले 24 घंटे में 34,956 नए मामले सामने आए हैं। अब तक इस बीमारी से 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वही अगर विश्व की बात करें तो संक्रमित की संख्या एक करोड़ के पार जा चुकी है। इस महामारी ने दुनिया के 180 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे अब तक 5.87 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed