फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus drug: 'हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन' कोरोना वायरस को रोकने में कारगर है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Fri, 07 Aug 2020 01:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus drug update Is hydroxychloroquine effective in preventing covid 19
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : social media

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा कोविड-19 की बीमारी के रोकथाम में कारगर है या नहीं? इस पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि शायद इस सवाल का जवाब कभी न मिल पाए। वैज्ञानिकों ने इसकी वजह भी बताई है। इस दवा को लेकर चल रहा विवाद और इंटरनेट पर मौजूद भ्रामक जानकारियां इसके ट्रायल को पूरा होने से रोक रही हैं। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों पर ये दवा बेअसर रही है, लेकिन शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि अगर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की खुराक थोड़ा पहले दी जाए तो ये कारगर हो सकता है। फिलहाल इसके ट्रायल से अस्पतालों ने अपने कदम वापस खींच लिए हैं। 

Coronavirus drug update Is hydroxychloroquine effective in preventing covid 19
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

'जरूरत से ज्यादा राजनीति और नकारात्मक प्रचार'

  • हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में चल रहे ट्रायल में दुनियाभर के 40 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को शामिल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर की गई स्टडी से ये नतीजे मिल सकते हैं कि कोरोना के इलाज की शुरुआत में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से मरीज की हालत को और बिगड़ने से रोका जा सकता है। 
Coronavirus drug update Is hydroxychloroquine effective in preventing covid 19
Hydroxychloroquine Tablet - फोटो : Social Media
  • रिसर्च टीम से जुड़े प्रोफेसर निक व्हॉइट कहते हैं, 'हम जानते हैं कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में ये दवा कारगर नहीं, लेकिन ये फिर भी एक दवा है जो कोविड-19 को रोकने में फायदेमंद हो सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus drug update Is hydroxychloroquine effective in preventing covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
  • लांसेट मैगजीन में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के नुकसान पर एक रिसर्च पेपर छपने के बाद ब्रिटेन की नियामक एजेंसी एमएचआरए ने इससे जुड़े ट्रायल रोक दिए थे। हालांकि अब उस रिसर्च पेपर को खारिज कर दिया गया है। जून में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर ट्रायल फिर शुरू हुए, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और दवा को लेकर राजनीति के कारण ट्रायल में भाग लेने के लिए लोगों को जुटाने में मुश्किल आ रही है। प्रोफेसर व्हॉइट का कहना है कि कई ट्रस्ट अस्पतालों ने ट्रायल से अपना समर्थन वापस ले लिया है। 
विज्ञापन
Coronavirus drug update Is hydroxychloroquine effective in preventing covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये क्यों विवादास्पद है?

  • हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल सालों से मलेरिया के इलाज में होता रहा है। फिलहाल इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि ये कोरोना संक्रमण के मामलों में भी कारगर है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के दुरुपयोग से गंभीर नतीजे हो सकते हैं क्योंकि इस दवा के साइड इफेक्ट्स हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed