फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलग-अलग देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने या घटने की क्या वजहें हैं?

Tue, 30 Jun 2020 03:23 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 30 Jun 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 cases are increasing rapidly What are the reasons for the increase or decrease of corona infection in different countries
दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक हो जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैश्विक महामारी के एक नए और भयावह चरण की चेतावनी दी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक हो जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वैश्विक महामारी के एक नए और भयावह चरण की चेतावनी दी है। जब पश्चिम यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित दिखाई दे रहा है तब दुनिया के कुछ हिस्सों में यह महामारी काफी तेजी से फैलती दिख रही है।

संक्रमित हो चुके एक करोड़ लोगों में से पहले दस लाख लोगों तक इस वायरस को पहुंचने में तीन महीने का समय लगा था, लेकिन अंतिम दस लाख लोगों (90 लाख से एक करोड़ तक) को अपनी चपेट में लेने में कोरोना को सिर्फ आठ दिन लगे।

यह आंकड़ा सिर्फ उन लोगों पर आधारित है, जिनका कोविड-19 टेस्ट किया गया, इसे ध्यान में रखते हुए कुछ वरिष्ठ लैटिन अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारी मानते हैं कि ‘यह संक्रमितों की असल संख्या का एक मामूली हिस्सा मात्र है।

coronavirus covid 19 cases are increasing rapidly What are the reasons for the increase or decrease of corona infection in different countries
अमेरीका कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
  • मामले तेजी से कहां बढ़ रहे हैं?

ग्राफ पर नजर डालें तो फिलहाल अमेरीका, दक्षिण एशिया और अफ्रीका का पैटर्न चिंताजनक है।

अमेरीका- जो कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है और कोविड-19 से सबसे अधिक मौत भी वहीं हुई है। वहां एक बार फिर मामलों में तेज उछाल देखा गया है। बीते कुछ दिनों में अमेरीका में कोरोना संक्रमण के मामलों में जो तेजी आई है। उसने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है जो एक दिन में 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने का है।

 

coronavirus covid 19 cases are increasing rapidly What are the reasons for the increase or decrease of corona infection in different countries
ब्राजील के सबसे बड़े शहर- साओ पाउलो और रियो दे जनेरो महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

अमेरीका में न्यूयॉर्क के बाद एरीजोना, टेक्सस और फेलोरिडा को महामारी का बड़ा केंद्र माना जा रहा है। विशेषज्ञों की राय है कि यह अमेरीका में महामारी की दूसरी लहर नहीं है, बल्कि महामारी अब उन राज्यों में तेजी से फैल रही है, जहां लॉकडाउन को बहुत मामूली मूल्यांकन के बाद, सही समय से पहले हटा लिया गया है।

ब्राजील जो कोरोना संक्रमण से दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है और अमेरीका के बाद कोविड-19 के दस लाख से ज्यादा मामले दर्ज करने वाला दूसरा देश भी, वहां अब तक संक्रमण बढ़ने की दर काफी तेज है।

ब्राजील के सबसे बड़े शहर- साओ पाउलो और रियो दे जनेरो महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं, जबकि ब्राजील के अन्य राज्यों में कोरोना की टेस्टिंग ही कम की जा रही है, जिनके बारे में विशेषज्ञों की राय है कि वहां मामले अधिक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus covid 19 cases are increasing rapidly What are the reasons for the increase or decrease of corona infection in different countries
भारत में अब तक पांच लाख 48 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कुछ ऐसा ही भारत में भी देखने को मिलता है। हाल ही में भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक दिन में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई जब एक दिन में 19,900 से ज्यादा मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक पांच लाख 48 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 2 लाख 10 हजार से अधिक मरीज अब भी संक्रमित हैं यानी उनमें बीमारी के लक्षण हैं या उनकी रिपोर्ट अब तक निगेटिव नहीं आई है।

विज्ञापन
coronavirus covid 19 cases are increasing rapidly What are the reasons for the increase or decrease of corona infection in different countries
भारत सरकार के अनुसार, तीन लाख 21 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

भारत सरकार के अनुसार इस महामारी की चपेट में आ चुके लोगों के ठीक होने की संख्या, मौजूदा समय में संक्रमित मरीजों से ज्यादा है। सरकार के अनुसार, तीन लाख 21 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

लेकिन भारत में भी टेस्टिंग कम की जा रही है, खासतौर पर उन राज्यों में जहां आबादी का घनत्व बहुत अधिक है। ऐसे में संक्रमितों की असल संख्या सरकारी डेटा से अनिवार्य रूप से अधिक होगी।

पर ऐसा हो क्यों रहा है? विकासशील देशों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहने को मजबूर, वंचित समुदायों के लिए इस महामारी को सर्वाधिक खतरनाक समझा गया है। कोविड-19 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेष प्रतिनिधि डेविड नोबार्रो के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण ‘गरीबों की बीमारी’ बन गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed