फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Chronic Sinusitis problem causes and risk Surprising Link Between Dairy products and Sinus Inflammation

साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर; फिर सामने आई हैरान करने वाली वजह

Wed, 16 Sep 2026 10:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Sep 2026 10:33 PM IST
सार

वर्षों से साइनस के दर्द और नाक बंद रहने से परेशान एक शख्स अपनी दिक्कतों को लेकर कई डॉक्टरों से मिला। खूब दवा हुई पर समस्या में कोई खास आराम नहीं मिल रहा था। दवा बंद होते ही लक्षण फिर से शुरू हो जाते। आखिरकार एक डॉक्टर ने समस्या को जड़ को पकड़ा, फिर जो बात सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Chronic Sinusitis problem causes and risk Surprising Link Between Dairy products and Sinus Inflammation
साइनस से परेशान, कारण ने कर दिया हैरान - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को धूल-एलर्जी के कारण भी इस तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। ये दिक्कतें आमतौर पर  5-7 दिनों में अपने आप या हल्के-फुल्के उपचार के साथ ठीक भी हो जाती हैं। पर क्या हो अगर यही समस्याएं महीनों नहीं, बल्कि साल भर से ज्यादा समय तक बनी रहें? दवाओं से राहत मिलने के बाद कुछ समय में वही तकलीफ फिर लौट आए? ऐसी स्थिति में इसे सिर्फ धूल या संक्रमण का लक्षण मान लेना सही नहीं है।

विज्ञापन


56 साल के रोजर हार्डी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पेशे से मूर्तिकार होने के कारण उन्हें रोजाना लकड़ी के बुरादे, धातु के बारीक कणों और कई तरह के रसायनों के बीच काम करना पड़ता था। उनको अक्सर नाक में दर्द और जलन होती रहती थी। उन्हें लगा जिस वातावरण में वो काम करते हैं, ये उसकी वजह से है। लेकिन देखते ही देखते मामूली सी लगने वाली परेशानी काफी बढ़ गई।
विज्ञापन


नाक में सूजन बनी रहती थी, बलगम के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी और रात में दर्द इतना बढ़ जाता कि उन्हें मुंह से सांस लेकर सोना पड़ता था। डॉक्टर ने शुरू में इसे साइनोसाइटिस समझकर इलाज भी शुरू हुआ, लेकिन जब तक वो दवा करते तब तक आराम रहता, दवा बंद करते ही समस्या फिर से शुरू हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महीनों तक ऐसे ही चलते रहने के बाद अब रोजर का दिमाग अन्य बीमारियों की तरफ जाने लगा, कहीं ये कैंसर तो नहीं? या फिर कोई जानलेवा बीमारी? आखिरकर एक डॉक्टर ने जब उनकी दिनचर्या को टटोलना शुरू किया तब जाकर समस्या की जड़ पकड़ में आई। डॉक्टर ने जो समस्या बताई वो रोजर और उनके परिवार को बिल्कुल हैरान कर देने वाली थी।

Chronic Sinusitis problem causes and risk Surprising Link Between Dairy products and Sinus Inflammation
साइनस की समस्या - फोटो : Freepik.com

बंद नाक-सांस की समस्या ने बढ़ा दी मुश्किल

ब्रिटेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में 56 वर्षीय रोजर की समस्या का जिक्र मिलता है। 

रोजर बताते हैं, बंद नाक के साथ दर्द और सांस लेने में तकलीफ ने धीरे-धीरे मेरी पूरी जिंदगी को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। रात में दर्द इतना ज्यादा होता था कि मुझे मुंह से सांस लेनी पड़ती थी। डॉक्टर को शुरू से साइनोसाइटिस का शक था। इसे बोलचाल की भाषा में साइनस की समस्या भी कहा जाता है।

साइनोसाइटिस में नाक, माथे और गालों के पीछे मौजूद हवा से भरी छोटी-छोटी जगहों में सूजन आ जाती है। साइनोसाइटिस के कई कारण हो सकते हैं जैसे बैक्टीरिया, एलर्जी, फंगस और वायरस का संक्रमण। 
 

  • डॉक्टर ने इसके इलाज के लिए पहले एंटीबायोटिक दवाएं दीं और बाद में स्टेरॉयड वाली नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करने को कहा।
  • रोजर बताते हैं, इलाज से थोड़ी राहत जरूर मिलती लेकिन जैसे ही वह नेजल स्प्रे का इस्तेमाल बंद करते, दर्द और दूसरी परेशानियां फिर लौट आतीं।
  • समय के साथ ये दिक्कतें बढ़ती चली गईं और एक वक्त तो रोजमर्रा के काम के समय भी उन्हें सांस की दिक्कत भी होने लगी। 

Chronic Sinusitis problem causes and risk Surprising Link Between Dairy products and Sinus Inflammation

डॉक्टरों ने आखिरकार पकड़ ली असली वजह

अपनी पत्नी की जिद पर इस समस्या को लेकर रोजर  न्यूट्रिशनिस्ट के पास भी गए। 

रोजर कहते हैं, मैंने न तो कभी धूम्रपान किया, न ही शराब पीता था। मैं काफी फिट था और संतुलित खाना खाता भी खाता था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि नाक की इस समस्या में न्यूट्रिशनिस्ट मेरी क्या मदद कर सकता है?

लेकिन उनसे अपॉइंटमेंट के दौरान यह संभावना सामने आई कि शायद रोजाना के खान-पान में मौजूद कोई चीज उनकी दिक्कतों को बढ़ा रही हो सकती है। इसमें डेयरी को संभावित ट्रिगर माना गया।  
 

  • रोजर के खाने में डेयरी वाली चीजें काफी ज्यादा थीं। वह नाश्ते में और रात के खाने के बाद दही खाते थे। दोपहर के भोजन में मक्खन-चीज भी लेते थे और रोज दूध भी पीते थे। 
  • डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कुछ समय के लिए डेयरी वाली चीजों को पूरी तरह छोड़ने का फैसला किया।
  • फिर वो चमत्कार हुआ जो इतने समय तक दवा करने के बाद भी नहीं हुआ था।
  • कुछ ही दिनों में साइनस से जुड़े लक्षण लगभग गायब हो गए।
  • डेयरी छोड़ने के चार-पांच दिन के भीतर ही नाक में होने वाली जलन और बंद रहने की समस्या लगभग पूरी तरह खत्म हो गई।


आज रोजर को ये दिक्कतें बिल्कुल भी नहीं होती हैं, खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें कोई नई दवा नहीं लेनी पड़ी। उन्होंने सिर्फ अपनी डाइट में एक छोटा-सा बदलाव किया और इसका परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा।

Chronic Sinusitis problem causes and risk Surprising Link Between Dairy products and Sinus Inflammation
साइनस के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

साइनोसाइटिस के पीछे छिपा था ये कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजर की तरह हर व्यक्ति में साइनोसाइटिस की वजह डेयरी वाली चीजें ही नहीं होतीं, हालांकि कुछ लोगों में दूध जैसी चीजें समस्या को ट्रिगर करने वाली जरूरी मानी जाती रही हैं।

 

  • डेयरी वाली चीजों और नाक बंद होने-सांस से जुड़ी दूसरी परेशानियों के बीच लिंक की बात नई नहीं है। दादी-नानी भी मानती रही हैं कि दूध पीने से शरीर में ज्यादा म्यूकस बनता है। हालांकि डॉक्टरों ने इस दावे को काफी हद तक मिथक ही माना है। 
  • अब वैज्ञानिक एक अलग संभावना पर ध्यान दे रहे हैं। उनका सवाल यह है कि क्या कुछ लोगों में गाय के दूध से होने वाली एलर्जी या किसी तरह की संवेदनशीलता शरीर में ऐसी सूजन पैदा कर सकती है, जो लंबे समय तक रहने वाली साइनस की समस्या को बढ़ा दे?
  • इतना ही नहीं, हाल के शोध से यह संकेत भी मिल रहा है कि लंबे समय से साइनस की समस्या से जूझ रहे लोगों में खान-पान की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।


2011 में अमेरिकन जर्नल ऑफ राइनोलॉजी एंड एलर्जी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया था कि कुछ लोगों में छिपी हुई दूध की एलर्जी, क्रॉनिक साइनस की बीमारी का कारण बन सकती है। मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ वियना के शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबे समय से साइनोसाइटिस से जूझ रहे मरीजों में से करीब सात में से एक को गाय के दूध से एलर्जी थी, जिसका पहले पता नहीं चला था।

ईएनटी सर्जन और यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया में राइनोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. कार्ल फिलपॉट कहते हैं, मेरे क्लिनिक में साइनस वाले बहुत से लोग मुझसे डेयरी वाली चीजों के खान-पान के  बारे में पूछते हैं। मैं आमतौर पर एलिमिनेशन डाइट की सलाह देता हूं। इसमें मरीज करीब एक सप्ताह तक डेयरी पूरी तरह बंद करते हैं और देखते हैं कि उनके लक्षणों में कोई सुधार आता है या नहीं?

Chronic Sinusitis problem causes and risk Surprising Link Between Dairy products and Sinus Inflammation
डेयरी उत्पादों से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

डेयरी वाली चीजें बढ़ाती हैं खतरा?

साल 2026 में प्रकाशित एक समीक्षा में भी पाया गया कि साइनस जैसी समस्याओं में सूजन कम करने वाले खाद्य पदार्थों पर आधारित डाइट लाभ दे सकती सकती है। वहीं ज्यादा फैट और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से साइनस से लक्षण और बिगड़ने का खतरा हो सकता है।

डॉ. फिलपॉट बताते हैं कि कोरोना महामारी के बाद से ऐसे मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं, जिनमें साइनस की बीमारी काफी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी है। ऐसे मामलों को नियंत्रित करना ज्यादा मुश्किल हो सकता है। अगर किसी को लंबे समय से साइनस की समस्या है, तो उसे दिन में दो बार नियमित रूप से नाक की सफाई करनी चाहिए। अगर तीन महीने तक ऐसा करने के बावजूद परेशानी बनी रहती है, तो ईएनटी विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। 
 

  • कुछ मरीजों में एलर्जी, कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशीलता और डाइट से जुड़े कारण साइनस के लक्षणों को बढ़ाने वाले देखे जाते रहे हैं। 
  • एलिमिनेशन डाइट यानी कुछ समय के लिए डेयरी वाली चीजों को बंद करके भी लक्षणों पर नजर रखी जा सकती है, अगर इससे आराम मिल रहा है तो संभव है आपको डेयरी से दिक्कत हो रही हो। 
  • नियमित रूप से सलाइन नेजल रिंस यानी नमक मिले पानी से नाक साफ करने से कई लोगों को लक्षणों में आराम मिल सकता है। 
  • स्टेरॉयड नेजल स्प्रे का इस्तेमाल भी सूजन को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसे ओवर-द-काउंटर या बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।





--------------
स्रोत: 
Association Between Dietary Factors and Chronic Sinusitis Among Korean Individuals: Insights From a Large Population-Based Study in Asia


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed