फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Changing in food habits is extremely important for weight loss

वजन बढ़ने से हैं परेशान तो खान-पान की आदतों में ऐसे करें बदलाव

Mon, 19 Feb 2018 09:43 AM IST
मानसी जोशी
मानसी जोशी Updated Mon, 19 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Changing in food habits is extremely important for weight loss

एक शोध के मुताबिक, जो लोग धीमी गति से चबा-चबाकर भोजन करते हैं, उनमें वजन बढ़ने का खतरा 42 फीसदी तक कम होता है।

विज्ञापन


आजकल कम उम्र में वजन का बढ़ जाना एक आम समस्या है। वजन बढ़ने से परेशान या मोटापे से ग्रस्त लोग खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। वे घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, डाइटिंग करते हैं, लेकिन मोटापे के मुख्य कारणों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। 

शारीरिक सक्रियता में कमी, नियमित रूप से सुबह न टहलना, योग-ध्यान और व्यायाम आदि न करने एवं जंक फूड के अधिक सेवन के कारण वजन में वृद्धि होती है। वजन घटाने के लिए खान-पान की आदतों में बदलाव लाना बेहद ही आवश्यक है। इससे वजन को आसानी से संतुलित किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक शोध के मुताबिक, खाना खाने से वजन में वृद्धि नहीं होती है, बल्कि खाने के तरीके से वजन पर असर पड़ता है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन द्वारा किए गए एक शोध में बताया गया है कि जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाकर उठ जाते हैं, उनका वजन अधिक तेजी से बढ़ता है। वहीं, जो लोग धीमी गति से, चबा-चबाकर भोजन करते हैं, उनमें वजन बढ़ने का खतरा 42 फीसदी कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के तरीके का आपके वजन से है सीधा संबंध

Changing in food habits is extremely important for weight loss
food habits

शोध में कहा गया है कि आपके खाना खाने के तरीके का आपके वजन से सीधा संबंध है। आपके दिमाग को करीब 20 मिनट यह समझने में लगते हैं कि आपका पेट पूरा भर चुका है, इसलिए यदि आप जल्दी-जल्दी खाना खा रहे हैं, तो मस्तिष्क तक पेट भरने का संदेश पहुंचने से पहले ही आप काफी मात्रा में खाना खा चुके होते हैं। 

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 60 हजार लोगों की खाने की आदतों पर छह साल तक गौर किया। उन्होंने पाया कि इनमें से 22 हजार लोग ऐसे थे, जो जल्दी खाना खाते थे, 33 हजार लोग साधारण गति से खाना खाते थे और लगभग 5 हजार लोग ऐसे भी थे, जो धीरे-धीरे खाना खाते थे। इस अध्ययन में पाया गया कि तेज गति से खाना खाने वालों की कमर का साइज धीमी गति से खाना खाने वाले लोगों की तुलना में एक चौथाई इंच ज्यादा था।

इस शोध से यह बात सामने आई कि खाना खाते समय किसी और चीज पर दिमाग लगाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि खाते समय टीवी नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा स्मार्टफोन, कंप्यूटर जैसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। साथ ही काम करते समय भी खाना नहीं खाना चाहिए। शोध के मुताबिक, जिन लोगों ने बिना किसी भटकाव के खाना खाया, उन्होंने 15 महीने में करीब दो किलो वजन घटाया। जबकि साधारण रूप से वजन कम कर रहे लोगों का सिर्फ तीन सौ ग्राम वजन ही कम हुआ।

एम्स, दिल्ली की डाइटिशियन डॉ. वसुंधरा सिंह  के अनुसार, खाने को सही तरह से क्यों चबाना चाहिए? इसके दो महत्वपूर्ण कारण हैं। पहला भोजन को तोड़ना और दूसरा इसे लार के साथ अच्छी तरह से मिलाना। खाने को सही तरह से नहीं चबाने पर पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इसके अलावा डाइजेस्टिव एंजाइम भी खाद्य कणों को तोड़ने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। जब आप खाने को चबाते हैं, तो वह बारीक टुकड़ों में बंट जाता है और उसमें लार मिल जाती है। जब खाना पेट में जाता है, तो वहां डाइजेस्टिव एंजाइम इस विघटित खाने को आंतों में आगे बढ़ाते हैं। इस प्रक्रिया में पानी और पोषक तत्व आंतों द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं और फाइबर का न पचने वाला हिस्सा और दूसरे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed