फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   change these habits to get rid of gastric problem and stomach pain

अगर पेट में गैस बनती है तो भूलकर भी न करें ये 3 काम

Mon, 10 Dec 2018 12:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
change these habits to get rid of gastric problem and stomach pain
stomach ache ivf
बदलते लाइफस्टाइल और काम के चक्कर में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हैं। लगभग 70 फीसदी लोग पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं। इसकी वजह से पेट दर्द, सिर दर्द या फिर मन भारी लगने लगता है। आमतौर पर लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में हींग, अजवाइन और काला नमक मिलाकर पीते हैं। इस घरेलू नुस्खे से परेशानी उस वक्त तो ठीक हो जाती है, पर अगर आप इसका पर्मानेंट इलाज करना चाहते हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा।
विज्ञापन

change these habits to get rid of gastric problem and stomach pain
family lunch
1. घर का खाना खाएं
अगर आप किसी वजह से बाहर का खाना खाने के लिए मजबूर हैं तो कोशिश करें कि कम से कम मसालेदार खाना खाएं। ज्यादा स्पाइसी खाना खाने से परहेज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि सबसे पहली बात बाहर का खाना पौष्टिक नहीं होता और न ही ये खाना साफ-सफाई से बनाया जाता है। इसके अलावा इसे पकाने के लिए जिस तेल और मसालों को इस्तेमाल किया जाता है उनकी वजह से इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। कब्ज की वजह से ही पेट में गैस बनने लगती है। इसलिए अगली बार अगर किसी कारणवश आपको खाना बाहर खाना भी पड़े तो कोशिश करें कुछ लाइट फूड ही खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

change these habits to get rid of gastric problem and stomach pain
Antibiotic medicine
2. दवाइयां
अगर आप किसी परेशानी के चलते एंटीबायोटिक दवाइयां लेते हैं, तो बता दें इनसे भी पेट में गैस बनने की परेशानी होती है। दरअसल, इन दवाइयों को खाने से पेट की पाचन शक्ति दुरुस्त रखने वाले 'गुड बैक्टीरिया' की तादाद कम हो जाती है, जिस वजह से खाना सही से पच नहीं पाता और गैस की परेशानी सताने लगती है। अगर आपका पेट किसी भी कारणवश सफा नहीं हो पाता है तो गैस्ट्रिक की परेशानी होनी तय है। ऐसे में आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि वह आपकी परेशानी दूर करने का उपाय बता सके। 
विज्ञापन

change these habits to get rid of gastric problem and stomach pain
stale food - फोटो : instagram
3. खाना चबाकर खाएं
बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो खाने को अच्छी तरह नहीं चबाते और यूं ही निगल लेते हैं। ऐसा करना सहीं नहीं होता। इससे हमारे शरीर को खाना पचाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में भी पेट में गैस बनने लगती है। इसलिए आज से ये बात गांठ बांध लें, जब भी कुछ खाएं तो अच्छे से चबा-चबाकर ही खाएं। खाना खाने में कभी भी हड़बड़ी न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed