फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   celina jaitley birthday see her picture of femina miss india

मिस इंडिया रहीं सेलिना जेटली 37 की उम्र में भी दिखती हैं इतनी खूबसूरत, जानें फिटनेस का राज

Sat, 24 Nov 2018 10:27 AM IST
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
celina jaitley birthday see her picture of  femina miss india
Celina Jaitley - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सेलिना 2001 में फेमिना मिस इंडिया बनी थीं, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय तक बॉलीवुड में काम किया, लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर उन्होंने इससे दूरी बना ली। फिल्मों में वह भले ही अपनी खास जगह नहीं बना पाईं हों लेकिन फिटनेस और स्टाइल को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। सेलिना चार बच्चों की मां हैं बावजूद इसके वो इतनी फिट रहती हैं कि उनकी फिटनेस की तारीफ हमेशा होती रहती है। 

विज्ञापन


आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं सेलिना की स्पेशल डाइट के बारे में... 

celina jaitley birthday see her picture of  femina miss india
Celina Jaitly - फोटो : file photo

ये है सेलिना की डाइट
सेलिना दिनभर में 6 से 8 बार हल्का भोजन लेती हैं, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार भूख नहीं लगती है। उनका मानना है, कम खाना खाने से हमारी बॉडी में खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और हम हेल्दी बने रहते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास फ्रेश जूस और अंडों के साथ करती हैं। इसके साथ ही वह नाश्ते में टोस्ट और सोया मिल्क भी लेना पसंद करती हैं। लंच में सेलिना मछली, चावल और सालाद लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

celina jaitley birthday see her picture of  femina miss india
सेल - फोटो : file photo

फिटनेस का राज मॉर्निंग योगा
अक्सर कहा जाता है कि मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं।लेकिन चार बच्चें पैदा होने के बाद भी सेलिना ने खुद को जिस तरह से फिट रख है उससे हर महिला को उनसे इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।बता दें कि सेलिना अपनी फिटनेस का राज मॉर्निंग योगा को मानती हैं।वह दिन की शुरुआत ही योगा से ही करती हैं।सेलिना का कहना है कि योगा करने से हमारी बॉडी में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।यही वजह है कि सेलिना रोजाना 45 मिनट योगा करती हैं। योगा करने के लिए उन्होंने एक पर्सनल ट्रेनर भी रखा हुआ है, जो उन्हें योगा के प्रति मोटीवेट करता रहता है। इसके अलावा उन्हें डांस करना भी बेहद पसंद हैं। 

विज्ञापन

celina jaitley birthday see her picture of  femina miss india
सेलिना जेटली - फोटो : file photo

डाइट प्लान
सेलिना ने बताया प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पति हमेशा उनके साथ रहते थे और उनके खाने से लेकर डॉक्टर तक का पूरा ध्यान वह रखा करते थे। प्रेग्नेसी के दौरान उन्होंने अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया था। वह अपने डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार काम करती थीं। उनके मार्निंग ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक हर एक मील का डाइट प्लान तय होता था।

celina jaitley birthday see her picture of  femina miss india
सेलिना जेटली - फोटो : file photo

सेलिना को अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ बीच पर मस्ती करते स्पॉट किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने फैंस के साथ टाइम टू टाइम अपनी तस्वीरें भी शेयर करती हैं। खास बात तो यह है कि उनके फैंस को भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed