{"_id":"ed0bd396-eab0-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"cardio-exercise-to-keep-fit-heart-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहतमंद दिल के लिए कार्डियो एक्सरसाइज ","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहतमंद दिल के लिए कार्डियो एक्सरसाइज
Updated Mon, 20 Aug 2012 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल जीवनशैली संबंधी बीमारियों की बात करें तो हृदयरोग से परेशानी उम्र के किसी भी पड़ाव में हमें सता सकती है। ऐसे में खुद का फिट रखने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज एक बेहतरीन विकल्प है। दिल की सेहत के लिए सैर, साइक्लिंग, तैराकी, ऐरॉबिक्स, रोविंग, स्टेयरक्लिंबिंग आदि कई ऐसे आसान व्यायाम हैं जिन्हें आप आसानी से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।
विज्ञापन
- इसके लिए सबसे पहले हफ्ते में दो-तीन चुनें जिनमें आप ये व्यायाम करें और बीच-बीच में आराम के लिए दिन छोड़ दें।
- किसी भी कार्डियो एक्सरसाइज को करने से पहले पांच से दस मिनट का वॉर्म अप जरूरी है।
- अपने क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे व्यायाम का स्तर बढ़ाएं।
- चार से छह हफ्तों के बाद एक व्यायाम और बढ़ाएं।
विज्ञापन
दरकिनार न हो टीएचआर
कार्डियो एक्सरसाइज के दौरान ध्यान रहे कि टीएचआर यानी टार्गेट हार्ट रेट की अनदेखी न हो जाए। टार्गेट हार्ट रेट की गणना के लिए टीएचआर कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको पता रहेगा कि कितना हद तक व्यायाम करने पर आप अच्छा महसूस करते हैं। साथ ही टीएचआर जानकर ही आप अपने व्यायाम का स्तर और समय बढ़ाएं।
विज्ञापन