फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Cancer vaccine for women to be available in five to six months, says Union Minister Jadhav

Cancer Vaccine: महिलाओं में कैंसर का जोखिम होगा कम, केंद्रीय मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Tue, 18 Feb 2025 06:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 18 Feb 2025 06:44 PM IST
सार

भारत में महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर के खिलाफ एक महत्वपूर्ण वैक्सीन अगले पांच से छह महीनों में उपलब्ध हो सकती है। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस वैक्सीन का लाभ 9 से 16 वर्ष की उम्र की लड़कियों को मिलेगा।

विज्ञापन
Cancer vaccine for women to be available in five to six months, says Union Minister Jadhav
कैंसर का खतरा और बचाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Cancer vaccine for women: कैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण रहा है। हर साल इस रोग के कारण लाखों लोगों की मौत हो जा रही है। साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कैंसर से लगभग 9.6 से 10 मिलियन (96 लाख से एक करोड़) लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं में वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता कैंसर है, जिसके कारण हर साल लाखों महिलाओं की मौत हो जाती है। भारत में, सर्वाइकल कैंसर 18.3% (123,907 मामले) की दर के साथ तीसरा सबसे आम कैंसर है। रिपोर्ट के अनुसार 9.1% की मृत्यु दर के साथ ये महिलाओं में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण भी है।
विज्ञापन


भारत में महिलाओं को प्रभावित करने वाले कैंसर के खिलाफ एक महत्वपूर्ण वैक्सीन अगले पांच से छह महीनों में उपलब्ध हो सकती है। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस वैक्सीन का लाभ 9 से 16 वर्ष की उम्र की लड़कियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए यह कैंसर वैक्सीन एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है। यह कदम न केवल रोग की रोकथाम में मदद करेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो आने वाले कुछ महीनों में यह वैक्सीन लाखों महिलाओं की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।


वैक्सीन पर हो रहा है अंतिम परीक्षण

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने बताया कि इस वैक्सीन पर शोध लगभग पूरा हो चुका है और इसका परीक्षण अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा, "देश में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है और केंद्र सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए कदम उठा रही है।"

महिलाओं की होगी नियमित स्क्रीनिंग
 

  • 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की सरकारी अस्पतालों में स्क्रीनिंग होगी।
  • डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सके।
  • कैंसर उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है, ताकि मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें।


कौन-कौन से कैंसर से मिलेगी सुरक्षा?
 

  • यह वैक्सीन स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • सरकार आयुष सुविधाओं का विस्तार कर रही है और अस्पतालों में आयुष विभाग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • देश में 12,500 से अधिक हेल्थ सेंटर मौजूद हैं और सरकार इन्हें बढ़ाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed