फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   benefits of post workout exercise

कसरत के बाद नहाने से शरीर को होंगे ये फायदे

Mon, 26 Aug 2013 07:41 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 07:41 AM IST
विज्ञापन
benefits of post workout exercise

खुद को फिट रखने के लिए आप किसी भी तरह की कसरत करें या सैर करें, वर्कआउट का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब वर्कआउट से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाए। ऐसे में कसरत से भरपूर फायदे के लिए जरूरी है कि इसके बाद नहाने को आप अपनी आदत में शुमार करें।

विज्ञापन


जानिए, कसरत के तुरंत बाद नहाने से आप अपने वर्कआउट को किस तरह अधिक असरदार बना सकते हैं।

हाइजीन
कसरत के दौरान खूब पसीना आना बहुत अच्छी बात है लेकिन इसके बाद पसीने के साथ-साथ बदबू या संक्रमण की समस्या भी बेहद आम है। ऐसे में आप कैसा भी वर्कआउट करें लेकिन इसके बाद नहाने से न सिर्फ शरीर की गंदगी अच्छी तरह साफ होगी बल्कि पसीने से होने वाली समस्याएं भी नहीं होंगी।
विज्ञापन


वजन घटाने के लिए

अगर आप कसरत इस इरादे से कर रहे हैं कि इससे आपका वजन घटेगा तो इसके बाद नहाने को अपनी आदत बना ही लें। कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि कसरत के बाद ठंडे पानी से नहीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जिससे आप अधिक कैलोरी घटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
कसरत के बाद मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द न हो, इसके लिए भी नहाने के फायदे हैं। कसरत के बाद ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का रक्त संचार तेज होता है जिससे मांसपेशियों की जकड़न खुल जाती है।   


मूड बेहतर होता है

अक्सर आपने गौर किया होगा कि कसरत के बाद नहाने पर आपकी थकान छूमंतर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। कई शोधों में यह माना गया है कि ठंडे पाने के त्वचा पर पड़ने से शरीर में ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed