{"_id":"5cb6f866bdec22144d7e28db","slug":"amazing-tips-for-weight-loss-in-your-sleep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर वजन घटाने पर कर रहे हैं काम तो गांठ बांध लें ये बातें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अगर वजन घटाने पर कर रहे हैं काम तो गांठ बांध लें ये बातें
बढ़ते वजन को लेकर दुनिया भर में कई लोग परेशान हैं। विश्व के हजारो लेख और शोध हर रोज वजन घटाने का ज्ञान देते हैं लेकिन वो ज्ञान तब तक असफल रहेगा जब तक आप उसपर अमल नहीं करते। अगर वाकई में अपना वजन कम करने की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं तो गांठ बांध लें ये बातें।
2 of 6
बिस्तर पर जाने से ठीक पहले एक कप मिंट चाय आपको आराम दे सकती है, तनावमुक्त कर सकती है और इससे आपको आरामदायक नींद आएगी। यह भूख को दबाने, सूजन को रोकने, हाजमे में सुधार और पाचन प्रक्रिया को गति देने में भी मदद करती है। ये वजन कम करने का रामबाण नुस्खा है।
3 of 6
दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है जो नींद लाने वाला तत्त्व है। जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं और आपका वजन सीमा के अंदर रहता है। मेवे, चिकन, मछली, दाल और अंडे में भी ट्रिप्टोफैन पाया जाता है। ये सभी बेहतर नींद देने और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अपने जीवन में कम से कम हजारों बार तो ये बात सुनी ही होगी कि रात में बिलकुल हल्का भोजन करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग रात में ही भर पेट खाते हैं। रात में खाया गया खाना फैट बनके आपके शरीर में स्टोर हो जाता है। अपना रात का खाना कम करें और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाएं।
विज्ञापन
5 of 6
काली मिर्च वजन कम करने के लिए सबसे अच्छे मसालों में से एक है इसलिए वजन घटाने के सबसे प्रभावी तरीकों में शामिल है। अपने रात के खाने में काली मिर्च जरूर छिड़कें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।