फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Amar Ujala Samwad 2026 who is acharya manish ji his ayurveda tips and health care

Amar Ujala Samwad 2026: आचार्य मनीष देंगे स्वस्थ जीवन के आयुर्वेद मंत्र

Sun, 17 May 2026 08:23 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 17 May 2026 08:23 PM IST
सार

आचार्य मनीष जी केवल एक आयुर्वेद विशेषज्ञ ही नहीं हैं, वह एक विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा रहती है। उन्होंने सोशल मीडिया, हेल्थ कैंप्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए आयुर्वेद को बड़े स्तर पर लोकप्रिय बनाने की कोशिश की है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आचार्य मनीष जी भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2026 who is acharya manish ji his ayurveda tips and health care
अमर उजाला संवाद 2026 में आचार्य मनीष जी - फोटो : Amarujala.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ के लिए तैयार है। 18 और 19 मई 2026 को आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में राजनीति और समाज, फिल्म और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नामी-गिरामी हस्तियां शिरकत करने जा रही हैं। 

विज्ञापन

राजधानी के होटल द सेंट्रम में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में देश के जाने-माने और सोशल मीडिया पर चर्चित आयुर्वेदाचार्य आचार्य मनीष जी भी पहुंच रहे हैं। वे स्वास्थ्य को लेकर जरूरी टिप्स साझा करेंगे।
विज्ञापन


आचार्य मनीष जी आज के दौर में उन नामों में गिने जाते हैं जिन्होंने आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और लाइफस्टाइल सुधार को बड़े स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए आयुर्वेद आधारित समाधान को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हिम्स की स्थापना और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा

आचार्य मनीष की पहचान सिर्फ एक आयुर्वेदाचार्य के रूप में नहीं, बल्कि मोटिवेशनल स्पीकर, हेल्थ एजुकेटर और इंटीग्रेटेड हेल्थ सिस्टम के प्रमोटर के रूप में भी बनी है। वे रोग के मूल कारण को खत्म करने पर जोर देते हैं।

आचार्य मनीष ने हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेज (हिम्स) की स्थापना की जहां से देशभर में लाखों लोगों की स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। यह संस्थान इनवेसिव इलाजों के बजाय आहार, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए इलाज को बढ़ावा देते हैं। 

कैंसर, किडनी फेलियर और लिवर की समस्याओं जैसी गंभीर और क्रॉनिक बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म और आहार चिकित्सा का इस्तेमाल करके आचार्य मनीष ने लाखों लोगों की मदद की है। 

वह मानते हैं कि आंतें ही मुख्य रूप से सभी बीमारियों की जड़ और उनका इलाज करने वाली होती है। इसलिए वे घर के बने खाने, मोटे अनाज (मिलेट्स) और मौसमी फलों के सेवन की सलाह देते हैं।

आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने में भूमिका

आचार्य मनीष जी ने सोशल मीडिया, हेल्थ कैंप्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए आयुर्वेद को बड़े स्तर पर लोकप्रिय बनाने की कोशिश की। कई शहरों में उनके शिविर आयोजित होते रहते हैं। इन शिविरों में योग, ध्यान, आयुर्वेदिक डाइट और प्राकृतिक चिकित्सा पर जोर दिया जाता है।


उन्होंने आयुर्वेद को केवल जड़ी-बूटी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे लाइफस्टाइल साइंस के रूप में प्रस्तुत किया।

आयुर्वद और नेचुरल साइंस को लेकर उनके कार्यो के लिए आचार्य मनीष को इंपीरियल ग्लिट्ज ग्लोबल फेम अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा कई कार्यक्रमों में पंजाब और दिल्ली के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों से भी वह सम्मानित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed