फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलोवेरा के अधिक इस्तेमाल से होता है नुकसान, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

Thu, 19 Nov 2020 07:22 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 19 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
aloe vera health issues side effects disadvantages of aloe vera juice and gel
एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूं तो एलोवेरा को बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है, परंतु एलोवेरा के फायदे के साथ ही कई तरह के नुकसान भी हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं किया जाता, इसका इस्तेमाल जूस के रूप में भी किया जाता है। आपको बता दें एलोवेरा जूस का सेवन कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी होता है। एलोवेरा की पत्ति के अंदर लैक्सेटिव की लेयर पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होती है। अधिक मात्रा में एलोवेरा का इस्तेमाल करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे एलोवेरा के अधिक इस्तेमाल से क्या नुकसान होता है और किन लोगों को एलोवेरा के सेवन से परहेज करना चाहिए...

aloe vera health issues side effects disadvantages of aloe vera juice and gel
नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से कमजोरी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कमजोरी हो सकती है

  • नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से कमजोरी और दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्याएं हैं उन लोगों को एलोवेरा के जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।
aloe vera health issues side effects disadvantages of aloe vera juice and gel
एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्किन एलर्जी

  • यूं तो एलोवेरा जेल को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, परंतु इसका अधिक इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है। एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aloe vera health issues side effects disadvantages of aloe vera juice and gel
एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS की समस्या हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS

  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS का मतलब होता है अनियमित मलत्याग। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी IBS या पाचन संबंधित समस्याएं हैं उन्हें एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
aloe vera health issues side effects disadvantages of aloe vera juice and gel
गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर

गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

  • गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। एलोवेरा जूस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय संकुचित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed