एक सवाल ऐसा है जिसका आजकल हर व्यक्ति सामना रहा है, 'मैं इतना थका हुआ क्यों हूं?' हालांकि, जबकि सभी को ये भी पता है कि उन्हें उतना आराम नहीं मिल रहा है जितना एक व्यक्ति को दिन में करना चाहिए। जिसका सबसे बड़ा कारण है नींद पूरी न होना। शिकागो विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, लोग इस बात से बहुत अधिक प्रभावित होते हैं कि वे वास्तव में कितना सो रहे हैं और वास्तव में सिर्फ 6 या उससे कम घंटे की नींद ले पाते हैं । अगर आप नींद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, तो खासकर ऑफिस जाने वाले लोग ध्यान दें हो सकता है ये 6 कारण आपको हर समय थका रहे हैं।
अगर आप दिन में खुद को का एनर्जी लेवल बढ़ाए रखने के लिए जंक फूड पर निर्भर हैं, तो आप खुद के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। “अपर्याप्त आयरन, बी 12, और फोलेट का कम स्तर थकान का परिणाम होगा क्योंकि आपके शरीर को ऊर्जा मेटाबोलिज्म का स्तर बनाए रखने के लिए इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है।तो खुद को स्वस्थ रखना आपके हाथ में है इसलिए हरी सब्जी, लीन मीट और अनाज खाएं।
सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से आपको रात में बार-बार उठना पड़ सकता है और उसके विपरीत दिन भर बिलकुल कम पानी पीने से भी अपने एनर्जी लेवल पर हानिकारक असर पड़ता है। तो नियमित रूप से दिन भर थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहें। साथ ही सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी न पिएं ताकि रात में उठना न पड़े।
यूं तो तनाव आजकल एक गंभीर बीमारी बन चूका है। हालांकि बेवजह तनाव लेना भी लोगो की आदत बन चुकी ही इसमें कोई शक नहीं है। बीएमसी मनोचिकित्सा में प्रकाशित एक अध्ययन के परिणामों के अनुसार, तनाव-विशेष रूप से काम के प्रेशर की वजह से ज्यादा होता है। ऐसे में थकान का होना जाहिर सी बात है, इसलिए जरुरत से ज्यादा सोचना बंद करें और साल में एक बार अच्छी जगह छुट्टी मनाने जरूर जाएं।
अनिद्रा, थकान और आलस की बड़ी वजह शराब भी है। ये आपको बहुत थका हुआ महसूस कराती है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कब और कितना सेवन करते हैं। हालांकि, जितना अधिक आप पीते हैं, उतना अधिक थका हुआ पुरे दिन महसूस करेंगे। न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से शराब का सेवन करने वालों को आरईएम स्लीप डिसऑर्डर विकार भी हो सकता है।