फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   AI-supported breast tumour screening found more cancers, reduced radiologists' workload: Study

अध्ययन: स्तन कैंसर का पता लगाने में एआई मददगार, रेडियोलॉजिस्ट का कार्यभार हो सकता है कम

Wed, 02 Aug 2023 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राफी का उपयोग करके स्तन स्क्रीनिंग की जाती है। मैमोग्राम का अध्ययन दो डॉक्टर करते हैं, जिन्हें रेडियोलॉजिस्ट कहा जाता है।
 

विज्ञापन
AI-supported breast tumour screening found more cancers, reduced radiologists' workload: Study
स्तन कैंसर की जांच - फोटो : istock

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिकित्सा के क्षेत्र में भी योगदान दे रहा है। हाल ही में 'द लैंसेट ऑन्कोलॉजी जर्नल' में एक नया शोध प्रकाशित हुआ है जो एआई की उपलब्धि पर है। इस शोध के मुताबिक, आई समर्थित मैमोग्राफी स्क्रीनिंग ने स्टैंडर्ड स्क्रीनिंग की तुलना में वन फिफ्थ अधिक स्तन कैंसर का पता लगाया है। एआई के स्तर कैंसर का पता लगाने की क्षमता के कारण रेडियोलॉजिस्ट के लिए स्क्रीन रीडिंग कार्यभार लगभग आधा हो गया है।

विज्ञापन


एआई समर्थित मैमोग्राम से स्तर कैंसर की जांच आसान


स्वीडन की एक यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में पाया गया कि एआई समर्थित मैमोग्राम के उपयोग से दो रेडियोलॉजिस्ट का विकल्प कम हो जाता है और एक की जगह एआई ले सकता है। इससे स्तन ट्यूमर की जांच की प्रक्रिया अधिक कुशल हो जाएगी।

विज्ञापन


80000 महिलाओं की जाँच


इस अध्ययन के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रम में 40-80 आयु वर्ग की 80000 स्वीडन महिलाओं की जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने एआई समर्थित मैमोग्राम रीडिंग सिस्टम का उपयोग करके परीक्षण का प्रयास किया। अध्ययन में आधी महिलाओं को सामान्य स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल और अन्य आधी महिलाओं का एआई समर्थित प्रोटोकॉल प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


एआई समर्थित स्क्रीनिंग में 28 फीसदी यानी 244 महिलाओं में कैंसर पाया गया, जबकि स्टैंडर्ड स्क्रीनिंग के परिणाम में 25 फीसदी महिलाओं (203 महिलाओं) में कैंसर मिला। तुलना में एआई ने 41 अधिक महिलाओं में कैंसर का पता लगाया।  


कैंसर की जांच का स्टैंडर्ड तरीका


कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राफी का उपयोग करके स्तन स्क्रीनिंग की जाती है। मैमोग्राम का अध्ययन दो डॉक्टर करते हैं, जिन्हें रेडियोलॉजिस्ट कहा जाता है।

 

जांच में कोई असामान्यता दिखने पर ब्रेस्ट स्क्रीन मूल्यांकन क्लिनिक में आगे के परीक्षण के लिए भेजा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच महीने का समय लग सकता है, जिसे एआई समर्थित मैमोग्राम की मदद से रेडियोलॉजिस्ट के समय को कम किया जा सकता है। सामान्यतः: एक रेडियोलॉजिस्ट एक घंटे में 50 मैमोग्राफी की जांच कर सकते हैं। हालांकि एआई स्टैंडर्ड केयर यानी डबल रीडिंग की तुलना में रिस्क स्कोर उपलब्ध कराने में असक्षम पाया गया।



नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed