फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

इस हीरो की हॉटनेस पर यूं हीं नहीं मरतीं जवान होती लड़कियां!

Thu, 04 Jun 2015 02:09 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले वरूण धवन आज के समय में लाखों दिलों की धड़कन हैं। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए तरसती हैं। कारण है लड़कियां उनकी हॉट लुक और हॉट बॉडी पर मर

विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं वरूण धवन कैसे जवां लड़कियों के दिल की धड़कन बन गए? जानिए, वरूण धवन के किलर लुक और हॉटनेस का क्या है राज। फोटोः बॉलीवुडशादी ऑनलाइन।
विज्ञापन


फिटनेस ‌का रखते हैं पूरा ध्यान

6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

कम ही लोगों को पता होगा वरूण धवन स्कूल के समय में एथलीट थे। ऐसे में उन्हें स्टेमिना बढ़ाने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ता था। इतना ही नहीं, स्कूल के दिनों में वे स्विमिंग भी किया करते थे। यहां तक की समय मिलने पर वे आज भी स्विमिंग करते हैं।

वरूण धवन खुद ये बात मानते हैं कि स्पोटर्स एक्टिविटी करने से बॉडी हेल्दी रहती है।

विज्ञापन

वार्मअप करना नहीं भूलते

6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

कुछ भी स्पोटर्स करने से पहले रोजाना 10-15 मिनट बॉडी वॉर्म अप करना बहुत जरूरी है। इसमें आप जॉगिंग, जंपिंग, रनिंग या बॉडी को स्‍ट्रेच करने वाली एक्सरसाइज कर सकते हो। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वरूण धवन जब मैं तेरा हीरो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे तो उन्होंने खुद को दोष देते हुएए कहा था कि उन्होंने वार्म अप नहीं किया इसलिए घायल हो गए। यानी वरूण धवन कभी भी वार्म करना नहीं छोड़ते।

विज्ञापन

वर्कआप में बैठाते हैं तालमेल

6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

वरूण धवन सेलिब्रिटी ट्रेनर से ट्रेनिंग भी लेत हैं। एक सप्ताह में पांच दिन 90 मिनट के लिए वे ट्रेनिंग लेते हैं। उनके ट्रेनिंग सेशन में वेटलिफ्टिंग, मार्शल आर्ट और इसी तरह की कई अलग-अलग एक्सरसाइज शामिल होती हैं।

इससे वे अपने रूटीन से बोर भी नहीं होते। वेटलिफ्टिंग के जरिए वे स्टोरी की डिमांट के हिसाब से अपनी बॉडी को फिट करते हैं। वे अपने चाहने वालों को सलाह देते हैं कि बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाना चाहिए। वे योगा भी करते हैं लेकिन जब उन्हें वक्त मिलता है।


अपनी बॉडी की सुनो

6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

वे कहते हैं कि ये सबसे ज्यादा जरूरी है आपकी बॉडी क्या कह रही है। अगर आप अपनी बॉडी की नहीं सुनेंगे तो आप खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे कहते हैं अगर आप घायल हैं तो पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार करें ना कि ओवर एक्जेशन करें। साथ ही वे कहते हैं कुछ भी काम करो सुरक्षित तरीके से करो।

हेल्दी डाइट

6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

वरूण अपने खाने में कभी कोई कमी नहीं करते। वे जानते हैं ‌कि उन्हें क्या करना है क्या नहीं। वे हमेशा ज्यादा नमक, ज्यादा चीनी और ऑयली फूड से दूर रहते हैं। वे रात में कार्बोहाइड्रेट युक्त खाना नहीं खाते।

वे दिनभर में पांच से छह लीटर पानी पीते हैं और दो-तीन घंटे में रूक-रूककर खाते हैं। बेकफास्ट में वे पपीता, प्रोटीनयुक्त आहार, ओट चिला जैसी चीजें खाते हैं। लंच में तीन रोटी, बा्रउन राइस, बेक्ड चिकन, ब्रोकली और ग्रीन वेजिटेबल्स खाते हैं। वहीं डिनर में सलाद, फिश और ग्रीन टी लेते हैं।

खुद को देते हैं प्रेरणा

6 Fitness Secrets Behind The Hot Body Of Bollywood Heartthrob Varun Dhawan

वरूण खुद को रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। वे अपने ट्रेनर पर विश्वास रखते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि लड़कियां आप पर फिदा हों और वरूण धवन की तरह आप दिखों तो आपको उन्हीं की तरह अपनी फिटनेस का ध्यान रखना होगा और थोड़ी सी मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed