{"_id":"5c98c8c6bdec2214031bc242","slug":"5-seeds-beneficial-for-health-you-should-start-eating-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइज में छोटे मगर फायदे में बहुत बड़े हैं ये बीज, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
साइज में छोटे मगर फायदे में बहुत बड़े हैं ये बीज, आज से ही करें अपनी डाइट में शामिल
अकार में छोटे लेकिन फायदे में बड़े असरदार होते हैं खाने वाले बीज। किसी भी स्मूदी या फिर सलाद में बीज मिला कर खाना बेहद स्वस्थ डाइट होती है। कुछ बीजों को अपने खाने में इस्तेमाल करना स्वास्थ जीवन की निशानी है। अगर आप भी निरोग स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं जो इन पांच बीजों का सेवन आज से ही शुरू कर दें।
2 of 6
सीसेम बीज का स्वाद आपने कई मिठाइयों और बर्गर बन ब्रेड के साथ चखा होगा। एक स्टडी के मुताबिक इस बीज के सेवन से विटामिन ई मिलता है और एंटीऑक्सिडेंट के रक्त स्तर को बढ़ाता है। आपको बता दें की, आयरन, जिंक, कॉपर और विटामिन्स का जादुई पैक है ये बीज।
3 of 6
प्रोटीन से भरपूर हेम्प बीज में कार्बोहायड्रेट कम होता है। इस बीज में गामा -लिनोलेनिक एसिड होता है जो हार्मोनल स्वास्थ के सुधर से जुड़ा होता है। कुछ स्टडी के मुताबिक गामा-लिनोलेनिक एसिड (जी एल ए) महिलाओं के ब्रैस्ट पेन, पीएमएस यानि प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम संबंधित तकलीफों को काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा पूरी करने के लिए कद्दू का बीज अवश्य खाएं। सबसे खास बात तो ये है कि कद्दू के बीज को डायबिटीज का रामबाण माना जाता है। इसमें जिंक, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये जादुई बीज आपके हृदय और गुर्दों के लिए भी आसकरक होता है। इस बीज में एक एमिनो एसिड होता है जिसे ट्रिप्टोफैन के रूप में जाना जाता है। चूंकि यह अनिद्रा के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है, इसलिए एक शोध के सुझाव अनुसार कद्दू के बीज के सेवन से नींद की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
शिया के बीज को प्रोटीन का एक पूर्ण स्रोत माना जाता है क्योंकि उनमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। ये बीज पानी कि मात्रा ज्यादा होती है क्योंकि इसमें लगभग 10 गुना अपने वजन को अवशोषित कर सकते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।