फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   34 year old woman in Australia has given birth to quadruplet daughters

Rare Pregnancy: महिला ने दिया एक साथ 4 बेटियों को जन्म, डॉक्टर भी हैरान

Wed, 22 Jul 2026 11:38 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 22 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

Rare Pregnancy: ऑस्ट्रेलिया में 34 वर्षीय महिला ने बेहद दुर्लभ प्राकृतिक गर्भावस्था के बाद चार एक जैसी बेटियों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा मामला लगभग 1.5 करोड़ में एक बार होता है।

विज्ञापन
34 year old woman in Australia has given birth to quadruplet daughters
महिला ने दिया एक साथ 4 बेटियों को जन्म को जन्म - फोटो : AI

विस्तार

 Australia Rare Pregnancy: ऑस्ट्रेलिया में एक बेहद दुर्लभ मेडिकल मामला सामने आया है, जिसने दुनियाभर के डॉक्टरों और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां 34 वर्षीय एक महिला ने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण के बाद चार एक जैसी (आइडेंटिकल) बेटियों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि चारों बच्चियां एक ही फर्टिलाइज अंडे से विकसित हुईं, जो बाद में चार हिस्सों में विभाजित हो गया। मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं और संभवतः ऑस्ट्रेलिया में यह अपनी तरह का पहला मामला है। 
विज्ञापन


गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चों दोनों के लिए कई गंभीर जोखिम थे, लेकिन डॉक्टरों की लगातार निगरानी और सफल इलाज की बदौलत मां और चारों नवजात सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं इस अनोखे मामले की पूरी कहानी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित रॉयल ब्रिस्बेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल में 34 वर्षीय जेनीटार नाआमोआना ने चार एक जैसी बेटियों को जन्म दिया। यह गर्भावस्था सामान्य नहीं थी, क्योंकि चारों बच्चियां एक ही निषेचित अंडे से विकसित हुईं, जो बाद में चार हिस्सों में विभाजित हो गया। इस तरह के मामलों को चिकित्सा विज्ञान में अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, प्राकृतिक रूप से एक ही फर्टिलाइज अंडे का चार भागों में विभाजित होकर चार बच्चों का विकास होना लगभग 1.5 करोड़ गर्भधारण में एक बार होता है। यही वजह है कि यह मामला दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेनीटार नाआमोआना और उनके पति जॉर्थम पहले से चार बच्चों के माता-पिता हैं। उन्होंने दोबारा बच्चे की योजना नहीं बनाई थी। जब जांच में पता चला कि गर्भ में चार बच्चे हैं, तो पूरा परिवार हैरान रह गया।

चारों भ्रूण एक ही प्लेसेंटा साझा कर रहे थे, जिससे समय से पहले प्रसव, गर्भपात और अन्य जटिलताओं का खतरा काफी बढ़ गया था। इसी वजह से डॉक्टरों की विशेष टीम ने गर्भावस्था के शुरुआती चरण से ही महिला की लगातार निगरानी की। महिला को गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में अस्पताल में भर्ती किया गया।

14 जुलाई को 28 सप्ताह और 4 दिन की गर्भावस्था पूरी होने पर डॉक्टरों ने सफल सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए चारों बच्चियों का सुरक्षित जन्म कराया। फिलहाल चारों नवजात बच्चियां नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल के अनुसार सभी बच्चियां स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है।



----------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed