{"_id":"6743bcb1535523f80c0bd193","slug":"fenugreek-leaves-rich-in-antioxidants-and-anti-inflammatory-properties-and-improve-digestion-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत का नुस्खा: पाचन को दुरुस्त करते हैं मेथी के पत्ते, सर्दियों में सेवन से शरीर में बनी रहती है गर्माहट","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
सेहत का नुस्खा: पाचन को दुरुस्त करते हैं मेथी के पत्ते, सर्दियों में सेवन से शरीर में बनी रहती है गर्माहट
Mon, 25 Nov 2024 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:24 AM IST
सार
मेथी के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व अपच और पेट फूलने की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
मेथी के पत्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेथी के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और ठंड कम लगती है। मेथी के पत्तों का सेवन करने से रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये पत्ते रक्त शर्करा को स्पाइक होने से रोकते हैं। इसके अलावा इन्सुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में भी मेथी के पत्तों का विशेष योगदान होता है।
विज्ञापन
मेथी के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व अपच और पेट फूलने की समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाती है। इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा महसूस करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इन पत्तों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों होते हैं, जो सूजन को रोकने में मदद करते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी हो गई है तो मेथी के पत्तों का सेवन करें। इससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे। विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर मेथी के पत्ते त्वचा की सेहत को बेहतर बनाते हैं। इन पत्तों के सेवन से त्वचा पर नमी बनी रहती है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मेथी की पत्तों में सोडियम कम होता है। इनके अधिक सेवन से शरीर में सोडियम का स्तर कम हो जाता है, जिससे रक्तचाप का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए इनके सेवन में सावधनी बरतें। -डॉ. नवीन चंद्र जोशी, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक
विज्ञापन विज्ञापन