फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   covid19, coronavirus, Droplets can be dangerous while talking

कोरोना वायरसः बात करते समय निकली बूंदें हो सकती हैं खतरनाक

Sun, 26 Apr 2020 07:20 AM IST
संजीव कुमार झा लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Apr 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
covid19, coronavirus, Droplets can be dangerous while talking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ लॉकडाउन के कारण घरों में कैद लोगों के सवालों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। लोग जानना चाहते हैं कि तेजी से फैल रहे वायरस से बचाव के लिए क्या इंतजाम करने चाहिए या किन गलतियों की वजह से वे चपेट में आ सकते हैं। ...तो आइए जानते हैं अमेरिका और ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से जुड़े डॉक्टरों से आपके मन में उठ रहे सवालों के जवाब...

विज्ञापन

 

         छोटी-छोटी सावधानी, संक्रमण से बड़ा बचाव

  • मरीज छींक और खांस नहीं रहा है तो वायरस कैसे फैलेगा?

कुछ संक्रमितों में लक्षण नहीं दिखते। इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बात करते हुए कई बार मुंह से लार की बूंदें निकलती हैं। ऐसे में सामने वाला व्यक्ति उसे साफ करेगा व इसके बाद अपने चेहरे, मुंह और आंखों को छुएगा तो संक्रमण तय है। इसीलिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जो दिया जा रहा है।

विज्ञापन
  • घर में संक्रमित है तो क्या करें?

परिवार के कोरोना संक्रमित सदस्य से भी दूर रहें। उसका अलग कमरा हो। खुद को भी आइसोलेट करें। कोई किसी के संपर्क में न आएं। संभव हो सके तो अलग-अलग शौचालय का प्रयोग करें। पालतू जानवर है से दूर रहें। हाथ धोते रहें। आइसोलेशन में तबियत खराब होने पर डॉक्टर से बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • क्या वायरस त्वचा से शरीर में जा सकता है?

अभी त्वचा से शरीर में वायरस जाने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन संक्रमित के संपर्क में आने वाले द्वारा अपने चेहरे के साथ हाथ, मुंह या आंखों को छूने पर खतरा अधिक है। अभी तक के श्वास के जरिए ही वायरस के शरीर में प्रवेश करने की जानकारी है।

  • एंटीबॉडी टेस्ट में इम्युनिटी अच्छी है तो काम पर जा सकता हूं?

एंटीबॉडी टेस्ट में इम्युनिटी अच्छी होने का पता चलने का मतलब ये नहीं कि आप बाहर निकलें या काम पर जाने लगें। शरीर में एंटीबॉडीज बन गईं हैं तो इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि दोबारा कोरोना नहीं होगा। इसलिए सतर्कता में ही सुरक्षा है।

  • हैंड ड्रायर की गर्मी से कोरोना मर जाता है?

डब्लयूएचओ के अनुसार हैंड ड्रायर से वायरस नहीं मरता है। अल्ट्रावॉयलेट किरणों से अंग स्टरलाइज न करें। त्वचा में खुजली हो सकती है। गरम पानी पीने से या गरम पानी से नहाने से भी वायरस नहीं मरता है।

नोट या सिक्का छूने से भी संक्रमण हो सकता है?

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार वायरस प्लास्टिक पर 72 घंटे और कार्डबोर्ड पर 24 घंटे से अधिक समय तक रह सकता है। तांबे पर चार घंटे तक जीवित रह सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करें। हाथों को अच्छे से धोकर ही चेहरा छुएं।

  • कोरोना पानी या स्विमिंग पूल से भी फैलता है?

पानी या स्विमिंग पूल से संक्रमण का कोई सुबूत नहीं है, लेकिन फिर भी सतर्कता के लिए अभी पूल में न नहाएं। पानी की बोतल अलग-अलग ही रखें। एकदूसरे की बोतल न छुएं। दूसरे जूठा पानी या जूस आदिन न पीयें।

  • अगर एंटीबॉडीज से बचाव नहीं है तो वैक्सीन क्यों?

एंटीबॉडीज की तुलना में वैक्सीन अधिकत ताकतवर है। यह वायरस के हमले को बेअसर करती है। वैक्सीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, क्योंकि वैक्सीन वायरस के स्टेन और प्रभाव को देखकर तैयार की जाती है।

  • बिना लक्षण वालों की कोरोना जांच क्यों?

संक्रमित व्यक्ति में लक्षण न दिखने के सैकड़ों मामले हुए हैं। 14 दिन तक कोई लक्षण नहीं दिखने वालों में भी संक्रमण मिला है। इसलिए संभव है बगैर लक्षण के भी कोई संक्रमित हो। संक्रमित के संपर्क में आते ही जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed