कई शोधों में इस बात का दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता और इसको बढ़ाने के लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए।
इन लोगों का इम्यून सिस्टम होता है कमजोर, कोरोना से बचने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
इन लोगों की इम्यून सिस्टम कमजोर होता है
- किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति
किडनी, कैंसर, डायबिटीज, दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे लोगों को इस समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
60 साल से अधिक आयु के लोग
- 60 से अधिक उम्र के लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाता है। ऐसे लोगों को इस समय अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। 60 से अधिक उम्र के लोगों का इस समय घर में रहना ही सुरक्षित है।
छोटे बच्चों
- छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। छोटे बच्चों का इम्यन सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है। इस समय छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
अगली स्लाइड्स में जानिए कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए....
ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करें
- प्रतिदिन कुछ समय निकालकर ऐरोबिक्स एक्सर्साइज करें। ऐसा करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। कई शोधों के अनुसार नियमित रूप से एक्सर्साइज करने से कोरोना से बचा जा सकता है। इस समय घर में रहकर ही एक्सर्साइज करें।