फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Christmas 2023 How To Decorate Christmas Tree Know These Cheap And Easy Ideas Here In Hindi

Christmas 2023: ये हैं क्रिसमस ट्री सजाने के सस्ते और सरल तरीके, तारीफ करते नहीं थकेंगे रिश्तेदार

Fri, 08 Dec 2023 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Dec 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Christmas 2023 How To Decorate Christmas Tree Know These Cheap And Easy Ideas Here In Hindi
Christmas 2023: क्रिसमस ट्री सजाने के तरीके। - फोटो : istock

Christmas Tree Decoration Ideas: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है और हर साल ही इस त्योहार को पूरी दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, खासतौर पर बच्चे इस दिन के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इस दिन जहां सेंटा बच्चों को उपहार देता है, तो वहीं लोग इस दिन अपने घरों को लाइटिंग और क्रिसमस ट्री से सजाते हैं।

विज्ञापन


इस दिन केक भी काटा जाता है। वहीं, बात अगर सजावट की हो रही है, तो लोग इस दिन क्रिसमस ट्री को भी सजाते हैं। ऐसे में आप अगर चाहें तो कुछ तरीकों के जरिए अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं और वो भी सस्ते और सरल तरीकों से। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन


ऐसे सजा सकते हैं क्रिसमस ट्री:-

फूल और फल से सजाएं


अगर आप क्रिसमस ट्री को सस्ते और खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं, तो आप क्रिसमस ट्री पर फूल और फल लगा सकते हैं। सफेद और लाल रंग के फूल आपके क्रिसमस ट्री की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइटिंग

आप अगर अपने क्रिसमस ट्री को बिना पैसे खर्च किए सजाना चाहते हैं, तो आप अपनी दिवाली वाली झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप लाइटिंग से क्रिसमस ट्री को सजाएंगे तो इससे ये काफी अच्छा लगेगा।

टॉफी और चॉकलेट से करें सजावट

इस क्रिसमस आप अपने क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए टॉफी और चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें ट्री पर लटका सकते हैं, जिससे आपका क्रिसमस ट्री अलग ही दिखेगा और हर कोई इसकी तारीफ करते हुए नहीं थकेगा।


फैमिली फोटो लगा सकते हैं

अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपके क्रिसमस ट्री की हर कोई तारीफ करे, तो आप इस पर तस्वीरें लगा सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों की फोटोज को क्रिसमस ट्री पर रंग-बिरंगे धागों से या रिबन से बांधकर लटका सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed