फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Bollywood actress Jacqueline Fernandez reveals her beauty secrets in hindi

जैकलीन फर्नांडिस की दमकती त्वचा का ये है राज, रोजाना करती हैं ये काम

Sat, 14 Jul 2018 05:15 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Jacqueline Fernandez reveals her beauty secrets in hindi

बढ़ती उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि ये काम श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलिन ने कर दिखाया है। बॉलीवुड में उनकी फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनकी खूबसूरती को लेकर होती है। ऐसे में उनका हर फैंस ने तो जानना ही चाहता होगा कि आखिर खुद को मेंटेन रखने के लिए जैकलिन क्या कुछ करती हैं। आइए जानते हैं क्या है उनका ब्यूटी सीक्रेट। 

विज्ञापन

Bollywood actress Jacqueline Fernandez reveals her beauty secrets in hindi
Jacqueline Fernandez

“मुझे घरेलू उपचार काफी पसंद हैं। मैं शहद और दही का फेस पैक लगाती हूं। यह मेरी त्वचा को काफी सूट करता है। होठों को मुलायम बनाने के लिए मैं शहद का इस्तेमाल करती हूं।” बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 'किक' और 'मर्डर-2' जैसी फिल्मों में काम किया है। जैकलिन अपनी लाजवाब डांस परफॉर्मेंस के साथ अपनी ब्यूटी और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जैकलीन के कुछ ब्यूटी सीक्रेट मंत्र के बारे में जानते हैं। जैकलीन रोज सुबह उठते ही गरम पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर डालकर पीती हैं। उसके बाद वह अपने चेहरे को धोकर मॉइस्चराइजर लगाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actress Jacqueline Fernandez reveals her beauty secrets in hindi

जैकलीन बताती हैं, “मैं हमेशा से ही क्लीजिंग और टोनिंग करने पर विश्वास रखती हूं। मुझे घरेलू उपचार काफी पसंद है। मैं शहद और दही का फेस पैक लगाती हूं, यह मेरी त्वचा को काफी सूट करता है। होठों को मुलायम बनाने के लिए मैं शहद का इस्तेमाल करती हूं। मुलायम और कोमल त्वचा के लिए बॉडी शॉप का विटामिन-ई ओवरनाइट सीरम-इन-ऑइल लगाती हूं।

विज्ञापन

Bollywood actress Jacqueline Fernandez reveals her beauty secrets in hindi

अपनी आंखों और गालों के लिए टिशू पेपर या फिर किसी पतले मलमल के कपड़े में आइस क्यूब को लपेटकर चेहरे पर मालिश करती हूं।”वह आइस क्यूब को सीधे त्वचा पर नहीं रखती। वह अपने बैग में फ्रूटी स्मेलिंग बॉडी बटर, लिप बटर और हैंड सैनिटाइजर रखती हैं।

मेकअप लगाने से पहले जैकलीन प्राइमर लगाती हैं। उसके बाद वह ‘द बॉडी शॉप’ का टी ट्री ऑयल वाला पोर मिनिमाइजर लगाती हैं, जिससे उनकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए। वह हैवी फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम लगाना पसंद करती हैं। उन्हें ब्राइट रंग की लिपस्टिक लगाना काफी पसंद है जैसे, पिंक, पीच या रेड। बालों की देखभाल के लिए हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद वह शैंपू लगाती हैं।

Bollywood actress Jacqueline Fernandez reveals her beauty secrets in hindi

हफ्ते में एक दिन वह बालों में नारियल के तेल से मसाज करती हैं। इससे बालों में मजबूती और चमक आती है। बालों की चमक को बढ़ाने के लिए वह उसे बीयर से भी धोती हैं। वह कहती हैं, “बाल हमेशा स्वस्थ बने रहें, इसके लिए जिंक की गोलियां, फ्लैक्स सीड और ओमेगा-3 से भरपूर जैसे मछली और सूखे मेवे अवश्य खाती हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed