फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maa Tujhe Pranam News ›   ladli desh ki shan

बेटियों के लिए नए खेल तो शिक्षिकाओं को याद आया बचपन

Thu, 17 Jul 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 17 Jul 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
ladli desh ki shan

अमर उजाला के 'मां तुझे प्रणाम' के तहत 11 जुलाई को शहर के पांच कन्या विद्यालयों में 'लाडली देश की शान' कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक और भूले-बिसरे खेलों की प्रतियोगिता हुई।

विज्ञापन


इसमें छात्राओं बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं उपहार दिए गए। खेलों के दौरान छात्राएं इनसे परिचित हुईं तो शिक्षिकाओं को अपना बचपन याद आ गया। पिनकॉन ग्रुप द्वारा प्रस्तुत अभियान में 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों में दीक्षा हाउसिंग, नील ग्रुप और आरजीपीजी, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन भी सहयोगी हैं।
विज्ञापन


हॉस्पिटैलिटी पार्टनर द ग्रैंड इम्पीरियल, आउटडोर पाटर्नर गिम्मिक एडवरडाइजिंग, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया पाटर्नर मून टीवी एवं रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट विन्सेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, घटिया आजम खां से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रिंसिपल सिस्टर प्रभा लाकरा, स्पोट्र्स टीचर कुसुमलता यादव, तरन्नुम इस्माइल आदि ने सहयोग और संचालन पंजाब कौर ने किया।
ladli desh ki shan













माल रोड के श्री बीडी जैन गल्र्स इंटर कॉलेज में भी प्रिंसिपल वीना सिंह, अंजलि नाकरा, संध्या रानी, ज्योति सोनी आदि की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।

सगीर फातिमा गल्र्स इंटर कॉलेज, सदर भट्टी में प्रतियोगिता के आयोजन में मैनेजर हाजी जमीलउद्दीन, डा. फरहत राना बानो का विशेष सहयोग रहा।

श्रीरामकृष्ण इंटर कालेज, खंदारी के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत की उपस्थिति में सारे खेल हुए। विकास बेरी, क्षमा जैसवाल, विनीता त्रिवेदी, मनीषा आदि ने सहयोग किया।


श्रीनारायणी गल्र्स इंटर कालेज, सिकंदरा में छात्राओं ने खेलकूद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संरक्षक डॉ. विष्णु देव शर्मा, प्रबंधक एनडी शर्मा, प्रधानाचार्य इंदु श्रीवास्तव, अनीता पांडेय और सुनीता शर्मा ने व्यवस्था संभाली।

खेरिया वाली बस्ती में खेल और रैली
मलिन बस्तियों में भी शुक्रवार को 'मां तुझे प्रणाम' की गूंज रही। खेरिया वाली बस्ती के पीयूष पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने लंगड़ी टांग, इक्कल-दुक्कल जैसे खेल खेले।

बाद में रैली निकालकर लोगों को 15 अगस्त पर राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड रुकने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राजेश विश्वासी, नीलम, कोमल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed