फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota : Dilawar expressed displeasure over the insult to the tricolor in Barawafat procession, ordered action

Kota News : बारावफात के जुलूस में तिरंगे के अपमान पर शिक्षा मंत्री ने जताई नाराजगी, तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए

Tue, 17 Sep 2024 09:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 09:52 AM IST
सार

कोटा में कल बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने डीजी को इस पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kota : Dilawar expressed displeasure over the insult to the tricolor in Barawafat procession, ordered action
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने और तिरंगे में चक्र के स्थान पर चांद-तारा लगाकर जुलूस में शामिल करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए गंभीर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक, कोटा रेंज से बात कर तत्काल कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दिलावर ने कहा कि यह देश के खिलाफ किसी साजिश का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को अपमानित करने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मामले को लेकर मंत्री दिलावर ने तत्काल कोटा रेंज पुलिस महानिरीक्षक  रवि दत्त गौड़ से बात की तथा दोषियों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के डीजी उत्कल रंजन साहू को फोन कर मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दिलावर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तिरंगे को अपमानित करने वाले लोगों को कठिन सबक सिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed