फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   West Bengal: Two more people linked to Al Qaeda arrested in Bengal

West Bengal: बंगाल में अलकायदा से जुड़े दो और लोग गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 07 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

West Bengal: चार महीनों में एसटीएफ बंगाल से अब तक अलकायदा से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा सितंबर में एसटीएफ ने उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग शहर से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध जासूस को भी गिरफ्तार किया था...

विज्ञापन
West Bengal: Two more people linked to Al Qaeda arrested in Bengal
पश्चिम बंगाल पुलिस - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल एसटीएफ ने दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर से अलकायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन गिरफ्तारियों के साथ चार महीनों में एसटीएफ बंगाल से अब तक अलकायदा से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा सितंबर में एसटीएफ ने उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग शहर से पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक संदिग्ध जासूस को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम को एसटीएफ ने सबसे पहले अजीजुल हक को मथुरापुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। अजीजुल से पूछताछ में मनिरुद्दीन खान के बारे में पता चला, जो अलकायदा के साथ-साथ बांग्लादेश में एक गैरकानूनी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के लिए क्षेत्र में प्रमुख लाजिस्टिक एजेंट के रूप में काम करता था। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

मनिरुद्दीन खान फर्जी भारतीय पहचान पत्र, मोबाइल सिम कार्ड, बैंक खातों की व्यवस्था करने और बांग्लादेश से आने वाले अलकायदा के सदस्यों को यहां हर तरह की सुविधा मुहैया करता था। वह स्थानीय युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अलकायदा के संदेश को फैलाने और प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने का लालच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed