{"_id":"5deb9ea98ebc3e1bcf3f4dd6","slug":"the-governor-of-wb-said-i-followed-all-the-ways-of-negotiation-but-did-not-get-any-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल धनखड़ बोले- ममता मुझसे मिलना ही नहीं चाहतीं, औरंगजेब की तरह व्यवहार करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल धनखड़ बोले- ममता मुझसे मिलना ही नहीं चाहतीं, औरंगजेब की तरह व्यवहार करने का लगाया आरोप
Sat, 07 Dec 2019 08:57 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकता
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 07 Dec 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझसे मिलना ही नहीं चाहती हैं। मैंने बातचीत के लिए हर कोशिश की है लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।
धनखड़ ने ट्वीट किया, आमतौर पर एक मुख्यमंत्री को राज्यपाल से संपर्क में रहना चाहिए लेकिन ममता बनर्जी हैं न मिलना और न ही बात करना चाहती हैं। एक अन्य ट्वीट में धनखड़ ने लिखा, राज्यपाल के तौर पर मैंने सीएम से बातचीत की सब कोशिशें कर लीं।
उनके निमंत्रण भेजा, उनकी पसंद की जगह, समय और दिन आकर बात करने की पेशकश भी की लेकिन ममता की ओर से कोई सार्थक जवाब नहीं मिला। धनखड़ ने कहा, मुख्यमंत्री को राज्यपाल से इस तरह बातचीत बंद नहीं करनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अभी भी उनकी ओर से बातचीत के लिए सार्थक जवाब आएगा।
विज्ञापन
ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार अनबन बनी रही है। तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्यपाल पर बिलों को लंबित रखने का आरोप लगाया, जिस कारण इस हफ्ते की शुरुआत में दो दिन तक विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी।