{"_id":"5bb5c05b867a5537ba406b03","slug":"prisoner-swallowed-phone-during-checking-in-kolkata-presidency-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में छापेमारी के दौरान फोन निगल गया कैदी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में छापेमारी के दौरान फोन निगल गया कैदी, अस्पताल में भर्ती
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रेसीडेंसी जेल में एक कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोमवार को एक कैदी ने जेल में मोबाइल फोन निगल लिया। बताया जा रहा है कि निगरानी रखने वाली टीम की छापेमारी के दौरान कैदी ने मोबाइल फोन निगल लिया। छापे के दौरान तो कैदी बच गया लेकिन इस बात का पता तब चला जब कैदी के पेट में जोर का दर्द उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल निगलने वाले कैदी का नाम रामचंद्र है और वो पिछले एक साल से कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद है। अधिकारीयों के अनुसार इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
जेल परिसर में हर रोज निगरानी रखने वाली टीम जांच करती है और किसी प्रकार की भनक लगने पर छापेमारी की जाती है। इसी छापेमारी के दौरान रणचंद्र फोन पर बात कर रहा था। जब उसे छापेमारी की भनक लगी तो जल्दबाजी में कुछ समझ नहीं आया और उसने फोन निगल लिया।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी होने पर उसे बांगुर अस्पताल भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है की उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी। डॉक्टरों का कहना है कि या तो मल त्याग के दौरान मरीज के शरीर के डिवाइस निकलेगी नहीं तो उसकी सर्जरी करनी होगी।