फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   People returned from outside are the capital of the state, not a burden, they will provide job opportunities in the state itself - Biplab Deb

बाहर से लौटे लोग राज्य की पूंजी हैं, बोझ नहीं, राज्य में ही देंगे नौकरी के अवसर- बिप्लब देब

Fri, 29 May 2020 09:04 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 May 2020 09:04 PM IST
सार

  • पंचायतस्तरीय क्वारंटीन केंद्रो का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
  • सभी 60 विधानसभाओं के ब्लाकों के एक पंचायत क्वारंटीन केंद्र का करेंगे दौरा
  • बिना कौशल वाले लोगों को देंगे प्रशिक्षण, करेंगे उनका कौशल विकास

विज्ञापन
People returned from outside are the capital of the state, not a burden, they will provide job opportunities in the state itself - Biplab Deb
Tripura CM Biplab Kumar Deb - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि बाहर से लौटे लोग राज्य की पूंजी हैं, बोझ नहीं। वहीं राज्य सरकार ने दूसरे राज्य से लौटे लोगों का डाटा बैंक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है और उनके कौशल का उपयोग करते हुए उन्हें राज्य के भीतर ही अवसर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

 
देब ने कहा कि ये जरूर हो सकता है कि त्रिपुरा में लोगों को उतनी सैलरी नहीं मिल सके जितनी की उन्हें देश के महानगरों में मिलती थी। मगर दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को अपने प्रदेश में अवसर मुहैया कराने के लिए उनकी सरकार हर संभव कोशिश करेगी।
विज्ञापन

 
राज्य के सिपाहीजला जिले में क्वारंटीन केंद्रो का दौरा करने गए मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि दूसरे राज्य से लौटे लोगों को उनके स्किल के हिसाब से राज्य में ही नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिन लोगों में कोई स्किल नहीं है, उन्हें स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत स्तरीय क्वारंटीन केंद्रों का किया दौरा

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सिपहीजला जिले के पंचायत स्तरीय क्वारंटीन केंद्रों का दौरा किया और वहां कार्य कर रहे कर्मियों और आशा कर्मियों से सीधा संवाद किया। साथ ही वहां रह रहे लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्य सरकार ने कोरोना के खिलाफ अभियान में ग्राम पंचायतस्तर पर क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए हैं।


 
इनकी देखरेख और ग्रामीण इलाकों में होम क्वारंटीन प्रदत लोगों की निगरानी का जिम्मा ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत अध्यक्ष और सचिवों को दिया गया है। इस दौरान बिप्लव देब पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ सीपीएम नेता मानिक सरकार के गृह विधानसभा धनपूर में एक पंचायत क्वारंटीन केंद्र का जायजा करने भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed