{"_id":"5c63e9cdbdec2209fa31e5ac","slug":"kolkata-police-chief-appearing-for-the-fifth-consecutive-day-before-cbi-chitfund-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाला: सीबीआई के समक्ष लगातार पांचवें दिन पेश हुए कोलकाता पुलिस प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिटफंड घोटाला: सीबीआई के समक्ष लगातार पांचवें दिन पेश हुए कोलकाता पुलिस प्रमुख
Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह
भाषा, शिलांग
भाषा, शिलांग
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
rajiv kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार चिट फंड घोटाला मामलों में प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बुधवार को लगातार पांचवें दिन यहां सीबीआई के समक्ष पेश हुए। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कुमार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
कुमार से शारदा पोंजी घोटाले में सबूतों से छेड़छाड़ करने में उनकी कथित भूमिका को लेकर पिछले शनिवार से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘उनके साथ दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और उनके वकील विश्वजीत देव भी कार्यालय पहुंचे।’’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां उच्च सुरक्षा वाले सीबीआई कार्यालय में पिछले चार दिन में कोलकाता पुलिस प्रमुख 30 घंटे से अधिक समय बिता चुके हैं। उनसे शारदा और रोज वैली चिटफंड घोटाला मामलों में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सीबीआई कार्यालय में मंगलवार अपराह्न नकाब पहने एक अज्ञात व्यक्ति को बुलाया गया था। कुमार के परिसर से जाने के कुछ ही देर बाद यह अज्ञात व्यक्ति आया जिसके बाद से उसकी पहचान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
सीबीआई ने इस मामले में कुमार के अलावा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष से भी पूछताछ की थी। पूर्व सांसद को शारदा घोटाले में 2013 में गिरफ्तार किया गया था और वह 2016 से जमानत पर हैं।
सीबीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घोष से पूछताछ फिलहाल पूरी हो चुकी है और उन्हें कोलकाता लौटने की अनुमति दे दी गई। उच्चतम न्यायालय ने कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने और जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया था।
सीबीआई तीन फरवरी को कुमार से पूछताछ करने उनके आधिकारिक आवास पहुंची थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था जिसके बाद सीबीआई शीर्ष अदालत पहुंची थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तब सीबीआई के कदम के खिलाफ तीन दिन तक ‘संविधान बचाओ’ धरना दिया था।