फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Kolkata: CBI raids two places in bank fraud case of Rs 4,000 crore

Kolkata: चार हजार करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में दो स्थानों पर सीबीआई ने मारे छापे

Mon, 26 Dec 2022 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 26 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

सीबीआई ने कंपनी के प्रमोटरों, निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि यह मामला यूनियन बैंक आफ इंडिया की एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें 20 बैंकों के कंसोर्टियम से लगभग 4,037.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी...

विज्ञापन
Kolkata: CBI raids two places in bank fraud case of Rs 4,000 crore
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी मामले में सोमवार को सीबीआई ने कोलकाता की कंपनी कारपोरेट पावर लिमिटेड के साल्टलेक व दक्षिण कोलकाता स्थित परिसरों में छापामारी की। शुक्रवार को भी सीबीआई ने नागपुर, मुंबई, रांची, कोलकाता, दुर्गापुर, गाजियाबाद और विशाखापत्तनम सहित 16 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

विज्ञापन

सीबीआई ने कंपनी के प्रमोटरों, निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने कहा कि यह मामला यूनियन बैंक आफ इंडिया की एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें 20 बैंकों के कंसोर्टियम से लगभग 4,037.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। कंसोर्टियम के प्रमुख ऋणदाता यूनियन बैंक आफ इंडिया ने 30 सितंबर, 2013 को खाते को गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) के रूप में घोषित किया और बाद में अन्य सदस्य कंसोर्टियम बैंकों ने भी उक्त खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया।

विज्ञापन

उक्त कर्जदार कंपनी के खातों को 25 अक्तूबर, 2019 को फ्रॉड घोषित किया गया था। 2009 और 2013 के बीच यह आरोप लगाया गया था कि उक्त उधारकर्ता ने परियोजना लागत विवरणों में हेराफेरी की थी और बैंक के फंड को भी डायवर्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed