{"_id":"5e05e9fa8ebc3e881043a27a","slug":"bengal-cooperative-banks-lent-rs-36-000cr-in-last-5-years-mitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में सहकारी बैंकों ने पिछले पांच साल में दिया 36,000 करोड़ का कर्ज: अमित मित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल में सहकारी बैंकों ने पिछले पांच साल में दिया 36,000 करोड़ का कर्ज: अमित मित्रा
Fri, 27 Dec 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Dec 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि राज्य के सहकारी बैंकों ने पिछले पांच साल में 36,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। उन्होंने वित्तीय संस्थानों से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैंकों से वंचित क्षेत्रों को संस्थागत ऋण नेटवर्क में लाने के प्रयास के तहत राज्य सरकार पंचायत कार्यालयों में जगह उपलब्ध कराएगी ताकि बैंक अपनी शाखाएं स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा राज्य में सहकारी बैंकों द्वारा दिया गया कुल कर्ज पिछले पांच साल में 36,000 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने और दूर-दराज के क्षेत्रों को इसके दायरे में लाए जाने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने बताया किसान कल्याण योजना कृषक बंधु के तहत राज्य ने 2018 में 601 करोड़ रुपये कर्ज बांटे हैं और इससे 39 लाख किसानों और बंटाईदारों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
मित्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने योजना के तहत इस साल अबतक 430 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। इससे 27.4 लाख किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दृष्टिकोण है कि कोई भी पंचायत बैंक सुविधा से वंचित नहीं हो। इसके लिए पंचायत कार्यालयों में बैंकों को शाखा के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन