{"_id":"5e1f1d8c8ebc3e4b2427b29f","slug":"32-year-old-patient-jumps-off-calcutta-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की इमारत से कूदकर 32 वर्षीय मरीज ने दी अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की इमारत से कूदकर 32 वर्षीय मरीज ने दी अपनी जान
Wed, 15 Jan 2020 08:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प. बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प. बंगाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को 32 साल के एक मरीज ने डॉक्टरों और नर्सों के सामने ही पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि न्यूरो मेडिसिन वार्ड में भर्ती गियासुद्दीन मंडल ने सुबह डॉक्टरों के गश्त के समय ही नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
अस्पताल के अधीक्षक इंद्रनील विश्वास ने बताया कि मंडल को मंगलवार शाम को कुछ दिमागी जटिलताओं के साथ वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार सुबह उसने डॉक्टरों के सामने ही खिड़की से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल मंडल को इमरजेंसी वार्ड में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह घटना डॉक्टरों और नर्सों के सामने हुई। अस्पताल में स्नायु तंत्र चिकित्सा वार्ड में भर्ती गियासुद्दीन मंडल नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग से पूर्वाह्न 10.45 पर कूद गया जब डॉक्टर अस्पताल का नियमित राउंड लगा रहे थे।
विज्ञापन
सीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक इंद्रनील बिश्वास ने बताया कि मरीज को मंगलवार शाम को भर्ती किया गया था। वह ऑटोइम्यून इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम से ग्रसित था जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसकी याददाश्त भी घटती जा रही थी और उसे सोचने समझने में भी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने कहा बुधवार सुबह वह डॉक्टरों और नर्सों के सामने खिड़की खोलकर पांचवीं मंजिल से कूद गया।
कूदने से पहले उसने एक डॉक्टर की शर्ट फाड़ दी और उसे धक्का दिया। बहूबाजार पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंडल को आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिस्वास ने कहा कि मामले की जांच के लिए अस्पताल में एक आतंरिक समिति का गठन किया गया है। पुलिस ने कहा कि बहूबाजार पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज कर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।