फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UPSC ESE 2026 Prelims Result Out at upsc.gov.in; Check PDF here, Mains exam on 21 June 2026

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, देखें मेंस के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची

Thu, 26 Feb 2026 07:19 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 26 Feb 2026 07:19 PM IST
सार

UPSC ESE 2026 Prelims Result: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। नीचे प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
UPSC ESE 2026 Prelims Result Out at upsc.gov.in; Check PDF here, Mains exam on 21 June 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

विस्तार

UPSC ESE Prelims 2026 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा- प्रारंभिक 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस चरण में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर या नीचे उपलब्ध पीडीएफ में सफल अभ्यर्थियों के नाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा?

यूपीएससी ने 8 फरवरी 2026 को आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने उन उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है। अब ये उम्मीदवार इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा 2026 में शामिल होंगे, जो 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी (प्रोविजनल) है। अंतिम रूप से चयन तभी माना जाएगा जब वे निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे। योग्य घोषित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा।
 


यूपीएससी ईएसई प्री रिजल्ट पीडीएफ...
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

मुख्य परीक्षा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए केंद्र या अनुशासन (डिसिप्लिन) बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रीलिम्स के अंक और कट-ऑफ कब आएंगे?

यूपीएससी ने बताया है कि इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के अंक और कट-ऑफ मार्क्स पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे। यानी यह जानकारी अंतिम परिणाम (पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद) घोषित होने के पश्चात वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

सहायता के लिए सुविधा काउंटर

यूपीएससी परिसर में एक फैसिलिटेशन काउंटर भी मौजूद है। उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा या परिणाम से जुड़ी जानकारी व्यक्तिगत रूप से या इन टेलीफोन नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं:

  • 011-23388088
  • 011-23385271
  • 011-23381125
  • 011-23098543


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूपीएससी परीक्षा हॉल और परिसर में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed