फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   upreme Court directed Centre to not to publish UPSC Notification 2021 till matter is decided

UPSC CSE : 10 फरवरी को नहीं जारी होगी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना, शीर्ष कोर्ट की रोक

Mon, 25 Jan 2021 04:48 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 25 Jan 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
upreme Court directed Centre to not to publish UPSC Notification 2021 till matter is decided
UPSC CSE - Civil Service Examination

यूपीएससी की ओर से इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2021 संबंधी अधिसूचना 10 फरवरी, 2021 को जारी की जानी थी, लेकिन फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के कारण इस पर रोक लग गई है। संभवतया नई अधिसूचना में देरी हो सकती है। बता दें कि कुछ उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट से कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण अभ्यर्थियों को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अतिरिक्त मौका दिए जाने की मांग की थी। शीर्ष कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस बाबत हलफनामा मांगा है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी तक के लिए टाल दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPSC CSE : प्रारंभिक परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब
विज्ञापन


सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने यूपीएससी को निर्देश दिया कि वह मामले की सुनवाई खत्म होने तक सिविल सेवा परीक्षा 2021 संबंधी अधिसूचना जारी न करे। इससे पहले, मामले में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा लिए किसी भी प्रकार से अतिरिक्त प्रयास उन उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा, जिन्होंने अक्तूबर में आयोजित की गई परीक्षा में भाग लिया था अथवा कोविड-19 महामारी के कारण वे परीक्षा में भाग नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सुनवाई में न्यायालय में जवाब दाखिल करते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया था कि सरकार से जानकारी मिली है, वे अतिरिक्त मौका देने को लेकर सहमत नहीं है। न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने इस पर एएसजी को हलफनामा देने के लिए कहा था। जिस पर, उन्होंने 27 जनवरी तक का समय मांगा है। 

यह भी पढ़ें : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा-कोविड-19 से प्रभावित सिविल सेवा उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा परीक्षा का अतिरिक्त मौका

लोक सेवा अधिकारी बनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करनी होती है। हर साल लाखों युवा पूरी तैयारी के साथ इस परीक्षा में शामिल भी होते हैं। देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग भारत की प्रशासनिक सेवाओं को माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है। जो सफलता प्राप्त कर पाते हैं वे सरकारी सेवा विभागों में अधिकारी बनते हैं। 

यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार 

यूपीएससी के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी की ओर से इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2021 परीक्षा संबंधी अधिसूचना 10 फरवरी, 2021 को जारी की जानी थी। परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 02 मार्च, 2021 तक सक्रिय रहेगी।

एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा 2021 की मुख्य परीक्षा सितंबर तक आयोजित की जा सकती है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के साथ ही भारतीय वन सेवा 2021 के लिए भी आवेदन और परीक्षा समान तिथियों पर प्रस्तावित हैं। सिविल सेवा के दो विभाग इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, अब सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के कारण इसमें विलंब होने की संभावना है।   
 
यह भी पढ़ें :  UPSC सिविल सेवा परीक्षा से आप भी बन सकते हैं लोक सेवा अधिकारी, ध्यान रखें ये बातें

इन के लिए होती है सिविल सेवा परीक्षा  

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  2. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  3. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  4. भारतीय राजस्व सेवा ग्रुप ए  (कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज) (IRS)
  5. भारतीय राजस्व सेवा (आईटी) ग्रुप ए
  6. भारतीय डाक सेवा ग्रुप ए
  7. भारतीय सूचना सेवा (जूनियर ग्रेड) ग्रुप ए
  8. इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस ग्रुप ए
  9. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
  10. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
  11. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस ग्रुप ए
  12. इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
  13. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस ग्रुप ए
  14. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
  15. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस ग्रुप ए
  16. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर का पद
  17. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस ग्रुप ए
  18. इंडियन ट्रेड सर्विस ग्रुप ए (ग्रेड-3)
  19. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस ग्रुप ए
  20. सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सर्विस ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड)
  21. दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली सिविल सेवा (प्रशासनिक) ग्रुप बी
  22. दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली पुलिस सेवा ग्रुप बी
  23. पुडुचेरी प्रशासनिक सेवा ग्रुप बी
  24. पुडुचेरी पुलिस सेवा ग्रुप बी 

आदि में नियुक्ति सिविल सेवा परीक्षा से मिलती है।
यह भी पढ़ें : Success Story: मजबूत इच्छाशक्ति ने छाताबाद की रैना को बना दिया बस्तर की सहायक जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed