UPSC CDS 2025 Final Result: सीडीएस-I का अंतिम परिणाम घोषित, 535 अभ्यर्थी बनेंगे अफसर; देखें रिजल्ट का पीडीएफ
UPSC CDS 1 2025 Result OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस-I 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 535 उम्मीदवार साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद अफसर बनने के लिए योग्य पाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CDS 2025: कहां होगी चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2025 के आधार पर कुल 535 उम्मीदवार (473 पुरुष और 62 महिला) को योग्य घोषित किया है। इन उम्मीदवारों को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले कोर्स में प्रवेश मिलेगा। पुरुष उम्मीदवार 123वां लघु सेवा आयोग पाठ्यक्रम (NT) और महिला उम्मीदवार 37वां लघु सेवा आयोग महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में शामिल होंगे।
कुछ पुरुष उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी सिफारिश पहले ही भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए की गई थी। सरकार ने पुरुषों के लिए 275 और महिलाओं के लिए 18 रिक्तियों की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: UPSC NDA CDS Result 2025: यूपीएससी ने घोषित किए एनडीए-सीडीए परीक्षा के नतीजे, सीडीएस में 8516 अभ्यर्थी पास
कब जारी होंगे उम्मीदवारों के अंक?
आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये अंक 30 दिनों तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, गैर-अनुशंसित (Non-recommended) उम्मीदवारों के अंक और अन्य विवरण भी आयोग की वेबसाइट पर तय योजना के तहत जारी किए जाएंगे।
संपर्क की सुविधा
संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए अपने परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक फैसिलिटेशन काउंटर भी स्थापित किया है। अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यहां व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 नंबरों पर फोन के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
देखें पूरा पीडीएफ