फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Vacancy 2026: 223 Anganwadi Worker Posts Open in Jhansi, Check Eligibility

UP Anganwadi Vacancy: झांसी आंगनवाड़ी में निकलीं ढेरों नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं इस तारीख से पहले भरें फॉर्म

Fri, 21 Aug 2026 05:14 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 21 Aug 2026 05:14 PM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2026: झांसी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 223 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास योग्य महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म भरना जरूरी है।

विज्ञापन
UP Anganwadi Vacancy 2026: 223 Anganwadi Worker Posts Open in Jhansi, Check Eligibility
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत झांसी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 223 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही बाल विकास परियोजनाओं के लिए की जा रही है। योग्य महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में केवल संबंधित वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अगर संबंधित क्षेत्र में कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो न्याय पंचायत की महिला उम्मीदवार को मौका दिया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 रात 12 बजे तक है।
विज्ञापन

देखें कुल रिक्तियां

परियोजना का नाम पदों की संख्या
बबीना 13
बड़ागांव 35
बामौर 36
बंगरा 36
चिरगांव 17
गुरसराय 25
मऊरानीपुर 12
कीट 28
झांसी शहर (झांसी नगर) 30
कुल 223

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
  • 12वीं के बराबर कोई मान्य योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
  • अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) रखी गई है।
  • उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी और जन्मतिथि के लिए हाई स्कूल प्रमाणपत्र/मार्कशीट मान्य होगी।

क्या है आवेदन की शर्तें?

इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम सभा का स्थायी निवासी होना जरूरी है। अगर ग्राम सभा में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो संबंधित न्याय पंचायत की स्थायी निवासी महिला आवेदन कर सकती है। शहरी क्षेत्र की उम्मीदवार के निवास प्रमाण पत्र में वार्ड का नाम या नंबर दर्ज होना जरूरी है।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता के आधार पर मेरिट बनेगी। गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है। अंतिम चयन का फैसला चयन समिति करेगी।
 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलकर सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • निवास, जाति, आय और शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन 7 सितंबर 2026 रात 12 बजे तक जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed