फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UKSSSC: Window open for objection on answer key of Assistant Teacher Recruitment Exam

UKSSSC: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए खुली विंडो, 2 सितंबर तक चुनौती देने का मौका

Wed, 28 Aug 2024 03:36 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 28 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

UKSSSC: उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के लिए ही प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति आज से आमंत्रित की जा रही हैं। जो भी उम्मीदवार उत्तरकुंजी को चुनौती देना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKSSSC: Window open for objection on answer key of Assistant Teacher Recruitment Exam
उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए खुली विंडो - फोटो : Freepik

विस्तार

UKSSSC: उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के लिए ही प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति आज से आमंत्रित की जा रही हैं। जो भी उम्मीदवार उत्तरकुंजी को चुनौती देना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


UKSSSC: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (LT) पद के लिए आपत्ति विंडो खोल दी है। पात्र उम्मीदवार 2 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर सुझाव, यदि कोई हो, प्रस्तुत कर सकते हैं ।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1544 सहायक शिक्षक पदों को भरना है । बता दें कि 18 अगस्त को प्रदेशभर में 153 केंद्रों पर एलटी भर्ती परीक्षा हुई थी। इसकी सभी विषयों अंग्रेजी, उर्दू, सामान्य, वाणिज्य, गृह विज्ञान, कला, हिंदी, संगीत, गणित, व्यायाम प्रशिक्षक, संस्कृत, विज्ञान की उत्तर कुंजी जारी की गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ से उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकते हैं। उत्तरों पर आपत्ति केवल 2 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षक उत्तर कुंजी के लिए सुझाव प्रस्तुत करने के चरण

आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं
होमपेज पर सहायक अध्यापक (एलटी) आपत्ति लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
यदि कोई आपत्ति हो तो उसे उठाएं
सहेजें और प्रस्तुत करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed