नौकरी के लिए ये देश बना लोगों की पहली पसंद, भारत की रैंक भी जानें
- 33 देशों, 163 जगहों के 18,059 लोगों से बात के आधार पर तैयार हुई रैंकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल विदेशों में नौकरी करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, दूसरे देशों के लोग भी अपना देश छोड़कर कहीं और नौकरी करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में नौकरी के लिए लोगों की पहली पसंद कौन सा देश है। ये है स्विट्जरलैंड। हालांकि पिछले साल स्विट्जरलैंड इस सूची में आठवें स्थान पर था। लेकिन इस साल सिंगापुर को पीछे छोड़ते हुए यह नंबर-1 बन गया है।
यह बात एचएसबीसी द्वारा किये गये एक सर्वे में सामने आई है। दरअसल, एचएसबीसी ने विदेशियों के लिए सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग 163 जगहों के 18,059 विदेशी कर्मचारियों से बात के आधार पर तैयार की गई है। इसमें विदेशियों के लिए टॉप-33 देशों की सूची जारी की गई है।
इस बार भारत की रैंक 7 स्थान नीचे फिसली
पिछले साल एचएसबीसी द्वारा जारी इस सूची में भारत की रैंक 11वीं थी। लेकिन इस बार भारत इस रैंकिंग में सात स्थान फिसल गया है। इस बार नौकरी के लिए पसंदीदा देशों के मामले में भारत की रैंक 18वीं है। वहीं, 2018 में पहले स्थान पर रहे सिंगापुर को इस बार दूसरी रैंक मिली है। कनाडा तीसरे और स्पेन चौथे स्थान पर है।
गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड में विदेशियों को साल भर में मिलने वाली औसत सैलरी टॉप-33 देशों में दी जाने वाली औसत सैलरी से 47 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, चीन के कुछ शहर और दुबई में मिलने वाली सालाना सैलरी स्विट्जरलैंड से ज्यादा है। स्विट्जरलैंड में काम करने वाले विदेशी लोगों में से करीब 82 फीसदी ने कहा है कि वहां उनकी लाइफ क्वालिटी उनके अपने देश के मुकाबले बेहतर हुई है।
नौकरी के लिए विदेशियों की पसंद में ये हैं टॉप-10 देश
1. स्विट्जरलैंड
2. सिंगापुर
3. कनाडा
4. स्पेन
5. न्यूजीलैंड
6. ऑस्ट्रेलिया
7. तुर्की
8. जर्मनी
9. यूएई
10. वियतनाम