फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari Naukri Niti Aayog recruiting young professionals direct apply from here

Sarkari Naukri : नीति आयोग में नौकरी का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

Sun, 17 Jan 2021 06:57 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 17 Jan 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri Niti Aayog recruiting young professionals direct apply from here
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो

प्रोफेशनल कोर्सेस की पढ़ाई कर चुके वे छात्र जो सरकारी नौकरी पाने की बाट जोह रहे हैं तैयार हो जाइए। आप देश के सबसे बड़े थिंक टैंक में शामिल हो सकते हैं और केंद्र सरकार के द्वारा बनाई जाने वाली विभिन्न नीतियों की निर्माण प्रक्रिया में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। प्रोफेशनल युवाओं के पास नीति आयोग (NITI Aayog) से जुड़ने का खास मौका है। 

विज्ञापन


दरअसल, नीति आयोग ने यंग प्रोफेशनल (Young Professionals) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बतौर यंग प्रोफेशनल काम करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट niti.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आवश्यक शैक्षणिक योग्यता  
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास मास्टर डिग्री या बीई / बीटेक या 2 साल पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट या एमबीबीएस या एलएलबी या सीए या आईसीडब्ल्यूए। या 4 साल के अध्ययन के बाद अर्जित कोई भी व्यावसायिक डिग्री होना जरूरी है। अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पदों की संख्या और आयु सीमा
नीति आयोग ने युवा व्यावसायिक अधिकारियों के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसमें अनुबंध आधारित दो साल के लिए नियुक्ति की जाएगी। यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। 

ऐसे होगा चयन 
नीति आयोग ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन 
यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तारीख  24 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बता दें कि आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। यह पूरी तरह निशुल्क है। 

भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 
साथ ही सीधे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed