फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari Naukri IHBAS Delhi Recruitment Senior Resident 28 post

Sarkari Naukri : आईएचबीएएस में सीनियर रेजीडेंट के 28 पद खाली, ऐसे करें आवेदन

Thu, 17 Dec 2020 05:02 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 17 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri IHBAS Delhi Recruitment Senior Resident 28 post
ihbas
सरकारी नौकरी चाहने वालों के दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंस (IHBAS) के द्वारा सीनियर रेजीडेंट (DNB, MS/MD) पद पर भर्तियां की जा रही है। यहां करीब 28 रिक्तियों को भरा जाना है। आईएचबीएएस में इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 जनवरी, 2021 रखी गई है।
विज्ञापन


साक्षात्कार 01 जनवरी, 2021 को दोपहर 12.00 से आईएचबीएएस के अकादमिक ब्लॉक स्थित हॉल में आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंस, दिल्ली को 1993 में एक जनहित याचिका के जवाब में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में स्थापित किया गया था। यह संस्थान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और दिल्ली सरकार से संयुक्त रूप से वित्त पोषित एक स्वायत्त निकाय है। 
विज्ञापन

 

ये है योग्यता
संबंधित विशेषता में मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा (एमडी/एमएस/डीएनबी)। पैथोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/प्रयोगशाला चिकित्सा में मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी)। 

वेतनमान
67,700 रुपये से लेकर 2,08,700/- रुपये महीना तक 

आयु सीमा
ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष है (वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन तक)

 

आवेदन संबंधी शर्तें : 
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपेक्षित योग्यता रखने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एक रंगीन तस्वीर और सभी दस्तावेजों की सत्यापित फोटोकॉपी के साथ दिल्ली मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन पर्ची/पंजीकरण और 500/- रुपए का डिमांड ड्राफ्ट निदेशक IIIBAS, दिल्ली के पक्ष में आहरित होना जरूरी है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए छूट होगी। जिन लोगों ने DMC के लिए आवेदन किया है और प्रमाण पत्र का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी साक्षात्कार के लिए अनुमति दी गई है। अधिक जानकारी के लिए  वेबसाइट http://ihbas.delhigovt.nic.in/ देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed