फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Sarkari Bharti 1128 vacancies for 10th and 12th pass apply Rajasthan Forest Guard Recruitment

इस सरकारी विभाग में हैं 10वीं-12वीं पास के लिए 1100 से ज्यादा नौकरियां, यहां करें आवेदन

Wed, 20 Jan 2021 05:03 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 20 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Bharti 1128 vacancies for 10th and 12th pass apply Rajasthan Forest Guard Recruitment
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

प्राकृतिक वातावरण के बीच में रहकर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। राजस्थान के वन विभाग में 1100 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (आरएसएमएसएसबी) ने भर्ती अभियान शुरू किया है। आरएसएमएसएसबी की ओर से फॉरेस्टर ( वनपाल ) और फॉरेस्ट गार्ड ( वनरक्षक ) के 1128 पदों भर्ती की जा रही है। 

विज्ञापन


आरएसएमएसएसबी की ओर से गुरुवार को ही इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। अब ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख शुक्रवार, 22 जनवरी, 2021 होगी। आवेदन फीस भी 22 जनवरी, 2021 तक जमा करवाई जा सकती है। योग्य और इच्छुक आवेदक sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वनरक्षक के 1041 पद हैं जबकि वनपाल के 87 पद हैं। वहीं अगर आपके आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है और आपके अनुसार उसमें सुधार करना या उसे बदलना जरूरी है तो आप अब अंतिम तिथि के अगले सात दिनों के अंदर निर्धारित शुल्क जमा करवाकर आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये शैक्षणिक योग्यता जरूरी

  • फॉरेस्ट गार्ड ( वनरक्षक ) के लिए 10वीं पास
  • फॉरेस्टर ( वनपाल ) के लिए 12वीं पास 

ये होगी आयु सीमा  

  • फॉरेस्ट गार्ड ( वनरक्षक ) के लिए 18 वर्ष से 24 वर्ष 
  • फॉरेस्टर ( वनपाल ) के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष

उपरोक्त पदों के लिए अधिकतम आयु की गणना 01 जनवरी , 2021 से की जाएगी। 

चयन का तरीका

  • लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी
  • फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के मार्क्स से बनेगी

ये होगा वेतनमान

  • फॉरेस्ट गार्ड- पे मैट्रिक्स लेवल - 4 
  • फॉरेस्टर - पे मैट्रिक्स लेवल - 8


आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 450 रुपए
  • नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी - 350 रुपए
  • एससी, एसटी - 250 रुपए 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed