फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SAIL Recruitment 2021 Apply for Proficiency Trainees post check details here

SAIL Recruitment : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

Fri, 15 Jan 2021 04:32 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 15 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
SAIL Recruitment 2021 Apply for Proficiency Trainees post check details here
sail

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी SAIL ने अपने संगठनों में खाली कई पदों के लिए कुशल और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com के माध्यम से निम्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदाां के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2021 तक है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के दौरान अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में खाली 50 पद भरे जाएंगे। जांच में योग्य पाए उम्मीदवारों को बर्नपुर, पश्चिम बर्धमान जिला, पश्चिम बंगाल में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक सूचना ईमेल / फोन के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण वेबसाइट से जान सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2021 है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्तियों का विवरण : 

  • ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन - 7 पद
  • ड्रेसर - 3 पद
  • एक्स-रे तकनीशियन - 4 पद
  • प्रयोगशाला तकनीशियन - 12 पद
  • ओएचएससी के लिए ईसीजी तकनीशियन - 3 पद
  • डायलिसिस तकनीशियन - 2 पद
  • फार्मासिस्ट - 6 पद
  • पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट तकनीशियन - 1 पद
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट - 2 पद
  • वैक्सीनेटर - 1 पद
  • दंत चिकित्सक - 1 पद
  • क्रिटिकल केयर टेक्नोलॉजिस्ट - 5 पद
यह भी पढ़ें : Success Story: मजबूत इच्छाशक्ति ने छाताबाद की रैना को बना दिया बस्तर की सहायक जिलाधिकारी 


भर्ती पात्रता मानदंड : 
उम्मीदवार यहां दी गई विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं। उपरोक्त साक्षात्कार से संबंधित विवरण जैसे कि प्रत्येक क्षेत्र में प्रशिक्षु अधिकारियों की संख्या, योग्यता/ आवश्यक अनुभव, आयु, आवेदन पत्र आदि ईडी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), बर्नपुर अस्पताल के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं या उसकी वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इंटर्नशिप 18 महीने की अवधि के लिए होगी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेब साइट sailcareers.com पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप को मानने पड़ेंगे ये सख्त नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed