फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   RBI Recruitment 2021 RBI invited applications for the post of Security Guard Vacancy

RBI Recruitment 2021: सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती शुरू, इन 18 राज्यों में मिलेगी सरकारी नौकरी

Sat, 23 Jan 2021 10:19 AM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sat, 23 Jan 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
RBI Recruitment 2021 RBI invited applications for the post of Security Guard Vacancy
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : demo pics

RBI Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) यानी आरबीआई ने अपनी वेबसाइट rbi.org.in पर बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य पूर्व सैनिक RBI के सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए 22 जनवरी, 2021 से  rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के 241 पदों के लिए योग्य एवं पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद के लिए चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद एक देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा (ऑनलाइन टेस्ट) के माध्यम से होगा। भर्ती संबंधी अधिक विवरण जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन आदि इस खबर में बताए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गणतंत्र के 72 साल : विज्ञान के क्षेत्र में इनके नाम हैं बड़े कीर्तिमान और उपलब्धियां, जानें क्या-क्या हैं रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के अनुसार रिक्तियां

  • सामान्य :  113
  • ओबीसी : 45
  • ईडब्ल्यूएस : 18
  • एससी : 32
  • एसटी : 33

यह भी पढ़ें : इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत

कहां-कितने पद 

  1. अहमदाबाद :  7
  2. बेंगलुरु : 12
  3. भोपाल : 10
  4. भुवनेश्वर : 08
  5. चंडीगढ़ : 02
  6. चेन्नई : 22
  7. गुवाहाटी : 11
  8. हैदराबाद : 03
  9. जयपुर : 10
  10. जम्मू : 04
  11. कानपुर : 05
  12. कोलकाता : 15
  13. लखनऊ : 05
  14. मुंबई : 84
  15. नागपुर : 12
  16. नई दिल्ली : 17
  17. पटना : 11
  18. तिरुवनंतपुरम : 03

यह भी पढ़ें : जानिए देश की अफसरशाही के बारे में, किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार
 

शिक्षा और योग्यता
उम्मीदवार एक पूर्व सैनिक होना चाहिए। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सैन्य सेवा छोड़ने से पहले या बाद में भर्ती क्षेत्र के बाहर से योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पूर्व सैनिक भी पात्र हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 22 जनवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2021
  • ऑनलाइन टेस्ट फरवरी / मार्च 2021 (प्रस्तावित)


यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed